Explore

Search

November 8, 2025 12:44 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

स्वस्थ होकर तीन माह बाद अधिशाषी अधिकारी के पुनःकार्यभार संभालने पर जनता में हर्ष की लहर

स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर रही नगरपालिका ईओ सुश्री विनिता प्रजापत ने पुनःकार्यभार संभाला

-धरना-प्रदर्शन कर रहे शहरी नरेगा मजदूरों की समस्या सुनी,जनता में भी समस्या समाधान की उम्मीद जगी

(सिरोही हैडलाइन)                                                                    शिवगंज।नगरपालिका में स्थाई रूप से कार्यरत स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर रही अधिशाषी अधिकारी सुश्री विनिता प्रजापत ने लगभग 03 माह और 05 दिन बाद शुक्रवार को पुनःकार्यभार संभाल लिया हैं।
वे अस्वस्थता के चलते 05 अगस्त से लगातार अवकाश पर थी।इस बीच शिवगंज में रोजमर्रा के कार्यों के निष्पादन हेतु जनता की मांग पर जिला प्रशासन ने सिरोही के आशुतोष आचार्य को अस्थाई रुप से ईओ का अतिरिक्त चार्ज दिया था।

अधिशाषी अधिकारी विनिता प्रजापत ने शुक्रवार को निर्धारित समय पर प्रातःअचानक शिवगंज पहुंचकर नगरपालिका में पुनःकार्यभार संभालकर जनता व कर्मचारियों को अचरज में डाल दिया।ईओ ने प्रथम दिन ही धरना-प्रदर्शन पर बैठे शहरी नरेगा मजदूरों की समस्या गंभीरतापूर्वक सुनी।साथ ही वे दिन भर अपने चेम्बर में बैठकर जनसमस्याओं का निस्तारण करने में व्यस्त रही।
लम्बे समयान्तराल पश्चात स्थाई अधिशाषी अधिकारी प्रजापत की वापसी से कर्मचारियों में भी राहत का भाव नजर आया और उनकी कार्यशैली व आत्मीय भाव से प्रभावित पूर्व पार्षदों व प्रबुद्ध जनों ने भी उनसे मुलाकात कर उनके अवकाश काल से नगर में चरमराई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने व अन्य ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की जनमानस को राहत की उम्मीद जताई।
नगरपालिका के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे शहरी नरेगा मजदूरों ने अधिशाषी अधिकारी को समय पर भुगतान नहीं होने व भुगतान में की जा रही कटौती की समस्या से अवगत कराया।मजदूरों का कहना था कि पिछले तीन-चार सप्ताह से मजदूरी का भुगतान नहीं करने की समस्या से पूर्व में कई बार अवगत कराया गया लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से वे परेशान हैं।
अधिशाषी अधिकारी विनिता प्रजापत ने वापसी के साथ कार्यभार संभाल कर नरेगा मजदूरों की समस्या को गम्भीरतापूर्वक सुना और समाधान का भरोसा दिया।
आश्वासन मिलने पर नरेगा मजदूरों ने ईओ के जवाब को संतोषजनक बताते हुए आज फिर से काम शुरु कर दिया।
अधिशाषी अधिकारी ने पुनःकार्यभार संभाल कर सिरोही हैडलाइन को बताया कि अब वे एकदम स्वस्थ हैं और अब वे सफाई व्यवस्था व बरसात के कारण नगर की टूटी-फूटी संड़कों को दुरुस्त करने सहित जनसमस्याओं के निराकरण पर फोकस कर राहत देने को प्राथमिकता देगी।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.