Explore

Search

December 31, 2025 6:17 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल के आदेश की पालना में जिला कार्यकारणी गठित

नेताजी फाउण्ड़ेशन की जिला कार्यकारिणी की घोषित

-जिलाध्यक्ष रमेश रावल सहित जिला कार्यकारिणी में 16 पदाधिकारी-सदस्य शामिल

(सिरोही हैडलाइन)
सिरोही।राष्ट्र सेवा को समर्पित संस्था ‘भारत रत्न’ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस फाउण्ड़ेशन मुख्यालय सिरोही के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल द्वारा हाल ही में नव मनोनीत सिरोही जिलाध्यक्ष रमेश रावल ने अपने सहित 16 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी हैं।

फाउण्ड़ेशन के जिलाध्यक्ष रमेश रावल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश की अनुपालना में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए विधिवत गठित की गई अपनी जिला कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर काटल(पिंडवाड़ा)के बद्री प्रसाद ओझा को नियुक्त किया हैं।
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष-भरत पुरोहित झाडोली, उपाध्यक्ष-असलम भाई सिरोही,महामंत्री-उम्मेद सिंह राठौड़ सिरोही,संयुक्त मंत्री-पाताराम मेघवाल कालंद्री,कोषाध्यक्ष-संदीप अग्रवाल सरुपगंज,संगठन मंत्री-लालाराम खारवाल आबूरोड,प्रचार मंत्री-फूलाराम हीरागर बनास,खेल मंत्री- खेताराम डांगी कालंद्री,सांस्कृतिक व शिक्षा मंत्री-लेहरीयाराम सरगरा डोडूआ व विधि सलाहकार-एडवोकेट कमल सगरवंशी सिरोही को बनाया गया हैं।

साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रुप में पिंडवाड़ा के एडवोकेट प्रमोद रावल,परलाई के धीरेन्द्र सिंह चौहान,मंडार के देवाराम रावल व कोजरा के आसुराम कलबी को शामिल किया गया हैं।

फाउण्ड़ेशन के जिलाध्यक्ष रावल ने घोषणा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नव गठित जिला कार्यकारिणी फाउण्ड़ेशन के संविधान व मंशा अनुरूप देश की एकता व अखंडता को बढ़ावा देने हेतु कार्य संपादित करेगी।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.