
श्री जागनाथ महादेव मंदिर में पौष बड़ा व वार्षिक पंचांग कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न
-भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.रक्षा भंड़ारी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में 300 भक्तों को किया लाभान्वित
-पुखराज परिहार-
शिवगंज।नगर के तकरीबन बीचो-बीच स्थित संभवत सबसे बड़े दर्शनीय स्थल श्री जागनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में गत वर्ष की भांति मंदिर ट्रस्ट द्वारा नववर्ष- 2026 शुभारंभ के प्रथम दिन गुरुवार को पौष बड़ा एवं नव वर्ष पंचांग कैलेंडर 2026 के विमोचन का भव्य कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती डॉ.रक्षा भंडारी के सानिध्य में आयोजित किया गया।

मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला,कोषाध्यक्ष फूलाराम सुथार,सदस्य जसराज कुमावत,भंवरलाल मालवीय लोहार,किस्तूरराम घांची,जयंतीलाल सोनी व प्रकाश भाटी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्री महादेव महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी,श्री केलेश्वर महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष श्रीमती देवकन्या चौधरी,श्री सनातन धर्म महिला सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल, मंदिर ट्रस्ट के सहयोगी सदस्य खेम सिंह चौधरी,विनोद कुमार गुप्ता,शंकरलाल भाटी,मांगीलाल गहलोत, भंवरलाल सुथार,खिमचंद परारिया के अलावा नगरपालिका के निवृतमान नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण परिहार,श्री राधा श्याम सुंदर संस्थान शिवगंज के अग्रणी सदस्य कथावाचक यदुनंदन दास प्रभुजी, पेंशनर समाज के अध्यक्ष रघुनाथ मीणा,सेवानिवृत बैंक मैनेजर दिनेश कुमार खंडेलवाल,छगनलाल सुथार सहित नगर के कई प्रमुख नागरिकों ने आमंत्रण पर सहभागिता निभा कर मंदिर में मूर्ति,शिवलिंग,नीम नारायण के दर्शन व महाआरती के साथ प्रसाद के रूप में पौष बड़ा व हलवे का लाभ प्राप्त कर कैलेंडर पंचांग विमोचन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

विमोचन कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के मंत्री गंगाराम गोयल ने स्वागत उद्बोधन देकर बताया कि उपरोक्त वार्षिक कैलेंडर ट्रस्ट मंडल द्वारा निःशुल्क रूप से वितरण किए जाएंगे तथा इसमें सनातन धर्म से संबंधित तथा मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की झलकियां सम्मिलित की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.रक्षा भंडारी ने राम जन्मभूमि की द्वितीय वर्षगांठ तथा अंग्रेजी कैलेंडर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पौष बड़ा कार्यक्रम रखकर इसके महत्व से आमजन को साक्षात कराने एवं नववर्ष-2026 पर विभिन्न जानकारियों से युक्त वार्षिक पंचांग कैलेंडर प्रकाशित करने पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी-सदस्यों के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर महिला मंडल ने विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित भजनों की सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रोचक बनाया।महिला मंड़ल में प्रमुख रूप से भजन गायक कलाकार दुर्गा गहलोत व भंवरी देवी दर्जी ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।भजन मंडली में ओमबाला परमार,संतोष घांची,आनंदीबेन राजपुरोहित,जीवी देवी,आशा कंवर देवड़ा,बीना अग्रवाल,वीणा शर्मा,चंपा देवी सेन,तुलसी देवी अहीर सहित सैकड़ों महिलाओं ने सहयोगात्मक उपस्थिति देकर मजमा जमाया।
लगातार दूसरे वर्ष आयोजित पौष बड़ा कार्यक्रम में करीब 50 किलो हलवा एवं 50 किलो मूंग का दालबड़ा बनाकर मंदिर में भक्तों को प्रसाद रूप में वितरण किया।प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ रही थी।

कार्यक्रम में पेंशनर समाज के जयसिंह राठौड़,भाजपा नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत,ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सोनी,माली समाज के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल टांक,महिपाल सिंह राणावत,माणकचंद सुथार उपस्थित रहे।मंदिर के पुजारी भंवरलाल त्रिवेदी के नेतृत्व में भगवान की महा आरती कर समस्त लोगों को लाभान्वित किया गया।जयकारों से मंदिर गूंज उठा।





