
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा ने निकाली नगर कीर्तन शोभायात्रा
-श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट व श्री महादेव महिला मंड़ल ने पुष्प वर्षा व पुष्पाहारों से यात्रा का किया स्वागत-सम्मान
-पुखराज परिहार-
शिवगंज।सिख समुदाय के गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिवगंज के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में मंगलवार को नगर कीर्तन (शोभायात्रा)का भव्य आयोजन किया गया।

नगर के छावनी क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा साहेब से प्रातःकाल 10.30 शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया।निशान ए खालसा गतका ग्रुप एवं पंजाब फौजी बैण्ड द्वारा अपने हैरतअंगेज करतबों के साथ नगर कीर्तन शोभायात्रा के पुलिस थाना से बद्रीजी का वास व तहसील रोड़ होते हुए मैन बाजार की तरफ बढ़ते समय 36 कौम के सबसे बड़े दर्शनीय स्थल श्री जागनाथ महादेव मंदिर के बाहर पहुंचने पर श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से रखे गए स्वागत-सम्मान कार्यक्रम के तहत सभी के लिए अल्पाहार की उत्तम व्यवस्था के साथ मंत्री गंगाराम गोयल के नेतृत्व में पदाधिकारी-सदस्यों ने मौजूद रहकर पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा में शामिल पांच प्यारो,गुरु ग्रंथ साहिब व ज्ञानीजी का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।यात्रा के स्वागत-सम्मान से अभिभूत गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह ग्रेवाल व सचिव चरणजीत सिंह दुआ ने मंदिर ट्रस्ट के मंत्री गंगाराम गोयल का भी पुष्पाहारों से स्वागत-सम्मान कर ट्रस्ट के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

इस दौरान मंदिर के समक्ष ही नगर में मातृशक्ति के सर्वाधिक बड़े समूह श्री महादेव महिला मंड़ल की अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी के नेतृत्व में मंड़ल के पदाधिकारी-सदस्यों द्वारा भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।
नगर कीर्तन यात्रा कार्यक्रम में शामिल होकर शोभा बढ़ाने के लिए गुरद्वारा कमेटी की ओर से श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट व श्री महादेव महिला मंड़ल के पदाधिकारी-सदस्यों को प्रतिवर्ष की भांति बकायदा आमंत्रण पत्रिका देकर न्यौता दिया था।

यात्रा के स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला,कोषाध्यक्ष फूलाराम सुथार,सदस्य किस्तूरराम घांची,जयंतीलाल सोनी,सहयोगी सदस्य मांगीलाल टांक,महिपाल सिंह राणावत,विनोद कुमार गुप्ता,भंवरलाल सुथार, शंकरलाल भाटी,मंदिर के पुजारी भंवरलाल त्रिवेदी,महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष उषा सोनी के अलावा उपाध्यक्ष ओमबाला परमार,सदस्य श्रीमती वीणा शर्मा,कांता देवी परिहार,विमला परिहार,चम्पा देवी सेन,पंकू कुमावत,बीना अग्रवाल व हर्षाली शर्मा इत्यादि ने उपस्थिति देकर स्वागत-सम्मान में भूमिका निभाई।

श्री जागनाथ महादेव मंदिर से यात्रा पुराना बस स्टेंड,नगर के हृदय स्थल गोलबिल्डिग,होली चौक,अम्बिका चौक, गजानंद मंदिर,गोकुलवाड़ी एवं गौशाला से छावनी बस स्टेंड होते हुए पुनःगंतव्य गुरुद्वारा साहेब पहुंचने पर विसर्जन किया गया।
गुरूद्वारा में शाम 07.00 बजे से गुरुजी का लंगर कार्यक्रम भी हुआ।प्रसाद के रूप में लंगर का सिख समुदाय के लोगों ने लाभ प्राप्त किया।





