Explore

Search

February 4, 2026 6:16 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

नेताजी की 129 वीं जयंती एवं पराक्रम दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ आज

मुख्य समारोह में फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोगी विभिन्न 27 शख्सियत होंगी सम्मानित

-बाला साहेब बाल ठाकरे को मरणोपरान्त ’’नेताजी सुभाष रत्न’’ एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती शान्ता मेघवाल को ’’रानी झांसी रेजीमेन्ट’’ अवार्ड व ’’नेताजी सुभाष रत्न’’ से नवाजा जायेगा

(सिरोही हैडलाइन)                                                                        ‘भारत रत्न’ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय फाउण्ड़ेशन मुख्यालय सिरोही के तत्वावधान एवं केन्द्र सरकार,राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के सहयोग से नेताजी के 129 वें जन्म जयंती व पराक्रम दिवस पर मनाए जा रहे सुभाष कल्याण सप्ताह का शुभारंभ कल 17 जनवरी,शनिवार को महाराष्ट्र में नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक उद्धव ठाकरे मातोश्री निवास एवं राजस्थान में नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल सिरोही जिले के सबसे बड़े कस्बे सरूपगंज में बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय से शुभारंभ करेंगे।

फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी लुम्बाराम मेघवाल ने सिरोही हैडलाइन को बताया कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129 वीं जन्म जयंती एवं ’’पराक्रम दिवस’’ पर फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सराहनीय सहयोग व योगदान देने वाली विभिन्न 27 शख्सियतों को साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23 जनवरी,शुक्रवार को देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय कोलर,उपखंड शिवगंज जिला सिरोही में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक रहे स्व.बाला साहेब बाल ठाकरे को मरणोपरान्त ’’नेताजी सुभाष रत्न अवार्ड से नवाजा जायेगा,जबकि माध्यमिक शिक्षा सिरोही से सेवानिवृत सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं फाउण्ड़ेशन की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती शान्ता मेघवाल को ‘‘रानी झांसी रेजीमेन्ट अवार्ड’’ एवं ‘‘नेताजी सुभाष रत्न’’ के सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जायेगा।इसी तरह उत्कृष्ट जर्नलिज्म के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहयोग देने पर शिवगंज के वरिष्ठ जर्नलिस्ट पुखराज परिहार को नेताजी अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

फाउण्ड़ेशन की राष्ट्रीय कार्यकारीणी के निर्णय अनुसार सिरोही उपखण्ड़ अधिकारी हरिसिंह देवल,माध्यमिक शिक्षा सिरोही के जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार नानीवाल, राजकीय महाविद्यालय शिवगंज के प्राचार्य डाॅ.रवि शर्मा, अ.वि.वि.नि. लि.डिस्कॉम जिला ब्यावर के अधीक्षण अभियन्ता एम.के.सिंगल (ओ एण्ड एम),जिला परिविक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी तथा देवनारायण विद्यालय मसूदा जिला ब्यावर प्रधानाचार्य विशाल सिंह सोलंकी, अ.वि.वि.नि.लि.डिस्कॉम मसूदा के कनिष्ठ अभियन्ता(ओ एण्ड एम)पहलाद कुमार,रा.उ.मा.वि.कोड़,सांचोर जिला जालोर के प्रधानाचार्य बाबूलाल,नेताजी फाउण्ड़ेशन जिला सिरोही के शारीरिक शिक्षक खेताराम डांगी, देवनारायण रा.बा.आ.वि.कोलर (शिवगंज)के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित,रा.उ.मा.वि.सिन्दरथ के प्रधानाचार्य नंदिता माथुर,रा.उ.मा.वि.पाडीव के प्रधानाचार्य हितेश कुमार लुहार,रा.बा.उ.मा.वि सरूपगंज के प्रधानाचार्य भरत पुरोहित,देवनारायण रा.बा.आ.वि.मसूदा जिला ब्यावर के छात्रावास अधीक्षक सार्दुल सिंह तंवर,देवनारायण रा.बा. आ.वि.मसूदा जिला ब्यावर के इंचार्ज मदनलाल पंचोली, ग्रा.पं.देवमाली जिला ब्यावर के ग्राम विकास अधिकारी रामलाल शर्मा, ग्रा.पं.भावरी के ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह,भगवान देवनारायण धाम सेवा समिति देवमाली ब्यावर के सचिव सावरलाल गुर्जर,जोधपुर डिस्कॉम सिरोही के एम.टी.आर.प्रथम मीठालाल मेई,रा.उ.मा.वि.देवमाली जिला ब्यावर के व्याख्याता मनीष कटारिया,रा.उ.मा.वि. देवमाली की प्रधानाचार्य रंजू जैन,नेताजी फाउण्ड़ेशन के सिरोही जिलाध्यक्ष रमेश रावल व जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,जिला कलेक्टर कार्यालय सिरोही के प्रशासनिक अधिकारी स्व.धीरेन्द्र सिंह सिंदल को मरणोपरान्त,रा.उ.मा. वि.दादावाडी शिवगंज के वरिष्ठ अध्यापक डाॅ.रमेशचन्द्र आगलेचा इत्यादि कुल 27 अति विशिष्ट व्यक्तियों, अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.