Explore

Search

February 4, 2026 6:15 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

नेताजी के देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान को भुलाया जा रहा हैं-लुंबाराम मेघवाल

नेताजी की 129 वीं जन्म जयंती व पराक्रम दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम सम्पन्न

-मुख्य समारोह में विभिन्न 27 शख्सियत व विशिष्ट व्यक्ति हुए सम्मानित

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।अखिल भारतीय ‘‘भारत-रत्न’’ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति(नेताजी फाउण्ड़ेशन) मुख्यालय सिरोही के तत्वावधान में एवं शिक्षा विभाग के रचनात्मक सहयोग से देश की आजादी के परवाने व आजाद हिन्द फोज के संस्थापक नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129 वीं जन्म जयंती एवं पराक्रम दिवस के उपलक्ष में बेहद हर्ष एवं उत्साह पूर्वक मनाए गए सुभाष कल्याण सप्ताह का बसंत पंचमी शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया।

17 से 23 जनवरी तक आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के सातवें व अंतिम दिन शुक्रवार को शिवगंज उपखंड के कोलर स्थित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय प्रांगण में मुख्य समारोह रखा गया।
मुख्य समारोह का शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल व अन्य अतिथियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व नेताजी की तस्वीर पर पुष्पाहार अर्पित कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन किया।

समापन समारोह में नेताजी फाउण्ड़ेशन की ओर से फाउण्ड़ेशन द्वारा वर्ष भर संचालित गतिविधियों व राष्ट्रीय कार्यक्रमों में तन,मन और धन से सहयोग देने वाली विभिन्न 27 अति विशिष्ट व्यक्तियों व शख्सियतों को विभिन्न अवार्ड के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए नेताजी फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल ने नेताजी के विचारो से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की प्रेरित किया और देश की आजादी में नेताजी के अविस्मरणीय योगदान,उनके त्याग,वीरता व बहादूरी का बखान करते हुए मेघवाल ने कहा कि अगर सुभाष नहीं होते तो भारत आजाद नहीं हो सकता था।पराक्रम पर मेघवाल ने शहीद भगतसिंह की शहादत को भी सलाम किया और ‘वीर करता युद्ध देखो वीरता की शान है,एक बार फिर सुभाष आओं मेरे हिन्दुस्तान में’ प्रेरणादायी कविता प्रस्तुत की और उपस्थित जन समुदाय को अपने संदेश में कहा कि मैं पिछले 33 सालों से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को युद्ध भूमि में खडा रहकर न्याय दिलाने का अथक प्रयास कर आजाद भारत से जुझ रहा हूं।विडंबना हैं की नेताजी के देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान को भुलाया जा रहा हैं।

इस मौके पर विद्यालय के संस्था प्रधान लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेताजी पर परिलक्षित वार्ता दी।साथ ही बालिकाओं ने नेताजी पर अपने विचार रखे साथ ही मंच पर बालिकाओं ने रंगारंग देशभक्ति से ओत प्रोत जज्बा भरे मनोहारी कार्यक्रम की उम्दा प्रस्तुति दी।
समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघवाल ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत तथा विद्यालय परिवार का आभार प्रदर्शित किया।मंच का संचालन विद्यालय के व्याख्याता किशन देवासी ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता,जागृति,ललिता व्यास, भगवती कंवर,अध्यापक किशनलाल रेबारी,स्कूली छात्र छात्रा,अध्यापक बंधुओं,फाउण्डेशन सिरोही के जिलाध्यक्ष रमेश रावल,जिला महामंत्री उम्मेदसिंह राठौड,जिला कोषाध्यक्ष संदीप रावल सहित कई समिति पदाधिकारी प्रबुद्ध नागरिक, मौजूद थे।

रैली का किया भव्य आयोजन-
मुख्य समारोह से पूर्व प्रातः10ः30 बजे भव्य रैली का आयोजन अहिंसा सर्कल से किया गया।नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल एवं अध्यक्ष के रूप में मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक महेन्द्र नानीवाल ने विशाल रैली को हरी झण्डी देकर रवाना किया।रैली अहिंसा सर्कल से पैलेस रोड़,सदर बाजार,सारणेश्वर दरवाजा से होती हुई नेताजी सुभाष सर्कल बस स्टेण्ड के सामने से होती हुई शहीद भगतसिंह सर्कल जैल चौराहे पर समापन के साथ शहीद भगतसिंह व नेताजी सुभाष के त्याग,वीरता व बहादूरी को नमन करते हुए युवाओं ने ‘जब तक सुरज चांद रहेगा, सुभाष-भगतसिंह तेरा नाम रहेगा’ तथा इंकलाब जिंदाबाद व वंदेमातरम के नारों से सारा वातावरण गुंजाईमान किया तथा कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नेताजी का आभार प्रकट किया।

27 शख्सियत व विशिष्ट व्यक्ति हुए सम्मानित-
समारोह में फाउण्ड़ेशन की ओर से सम्मानित 27 शख्सियतों व सहयोगी विशिष्ट व्यक्तियों में 03 विशेष सम्मानीय लोगों में हिन्दू सम्राट स्व.बाबा साहेब बाल ठाकरे को मरणोपरान्त नेताजी सुभाष अवार्ड से सम्मानित किया गया, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सिरोही एवं नेताजी फाउण्डेशन की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती शान्ता मेघवाल को ’’रानी झांसी अवार्ड’’ एवं नेताजी सुभाष रत्न के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।उत्कृष्ट जर्नलिज्म के लिए शिवगंज के वरिष्ठ जर्नलिस्ट पुखराज परिहार को नेताजी अवार्ड से सम्मानित करने के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र नानीवाल,उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल,शिवगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅक्टर रवि शर्मा,व्याख्याता रमेश चन्द्र आगलेचा,जोधपुर डिस्कॉम सिरोही के कार्मिक मीठालाल मेई सहित 27 लोगों को सम्मानित किया गया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.