Explore

Search

February 4, 2026 6:14 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

सिरोहीः77वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में राज्य मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

सेवा एवं सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसरःदेवासी

-सामाजिक सरोकार के उत्कृष्ट कार्य करने पर शिवगंज की मातृशक्ति उषा सोनी जिला स्तर पर सम्मानित

-पुखराज परिहार-
सिरोही। 77 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व का जिला स्तरीय समारोह अरविन्द पवेलियन में हर्ष,उमंग और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

जिला स्तरीय समारोह में राज्य सरकार के राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओटाराम देवासी ने ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं सुशासन के संकल्प को साकार करते हुए राज्य के लोक प्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सरकार ने प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक कार्य करवाएं हैं।राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जिले के लिए की गई बजट घोषणाओं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश के वीर शहीदों को श्रद्धा के साथ नमन किया।अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ. राजेश गोयल ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

65 शख्सियत जिला स्तर पर सम्मानित-
समारोह में अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिला स्तर पर सम्मानित की गई विभिन्न 65 शख्सियतों में शिवगंज से श्री महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष श्रीमति उषा सोनी, तहसीलदार आशुराम,कृषि पर्यवेक्षक सोनू, समाजसेवी सोनाराम कुमावत व श्री सनातन धर्म सेवा समिति को सम्मानित किया गया हैं।सनातन धर्म सेवा समिति को मिला यह सम्मान अध्यक्ष महेंद्र कुमार दवे,पूर्व अध्यक्ष प्रकाश कुमावत व मंत्री रुपाराम देवासी ने प्राप्त किया।

सामुहिक परेड प्रदर्शन के विजेता-
सामुहिक परेड प्रदर्शन में सीनियर डिविजन एनसीसी राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय प्रथम,अजित विद्या मंदिर (छात्रा) द्वितीय तथा सीनियर डिविजन एनसीसी महिला राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय तृतीय रहे।
सामुहिक व्यायाम प्रदर्शन में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम,सेंट पाॅल स्कूल द्वितीय तथा रा.उ.मा.वि.नवीन भवन तृतीय स्थान पर रहे।झाकियों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की झाकी प्रथम,महिला अधिकारिता विभाग की झाकी द्वितीय तथा जिला परिवहन विभाग की झाकी तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजनान्तर्गत 17 स्कूटियों का वितरण किया गया।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति-
समारोह में सांसद लुम्बाराम चौधरी,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी,जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ.प्यारेलाल शिवरान,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,प्रधान हंसमुख कुमार,गणपत सिंह, विरेन्द्र सिंह चैहान,पूर्व सभापति ताराराम माली,गोविन्द माली,गोपाल माली,महेन्द्र माली, जिला परिषद/नगर परिषद सदस्य गण समेत अन्य जन प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। समारोह में मंच संचालन राजेश बारबर,राकेश पुरोहित व प्रतिभा आर्य द्वारा किया गया।

वंदे मातरम् का गायन किया,साथ ही वंदे मातरम् की प्रदर्शनी भी लगाई-
कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होेने पर उपस्थित सभी ने ’’स्वतंत्रता का मंत्र-वन्देमातरम“ “समृद्धि का मंत्र-आत्म निर्भर भारत“ के भाव के साथ वंदे मातरम् का गायन किया।वही वंदे मातरम् की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका सभी ने पूर्ण उत्साह से अवलोकन किया एवं वंदे मातरम् से जुडे ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी ली।
कार्यक्रम से पूर्व राज्य मंत्री देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,प्रधान हंसमुख कुमार, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी,पुलिस अधीक्षक डाॅ.प्यारेलाल शिवरान सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद किया।
जिला कलक्टर निवास व कार्यालय पर ध्वज फहराया-
गणतंत्र दिवस पर जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने राजकीय निवास एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.