
दो माह अवधि की अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की प्रथम पूजा 29 जून को होगी
-जम्मू प्रशासन व साईन बोर्ड यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए अलर्ट,दिए निर्देश
-पुखराज परिहार-
शिवगंज/जम्मू-कश्मीर। हिन्दू-सनातन धर्म की सबसे पवित्र मानी गई बाबा अमरनाथ यात्रा 01 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त को रक्षाबंधन तक चलेगी।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन एवं साईन बोर्ड की बैठक में यह निर्णय पारित किया गया।वर्ष 2026 में अमरनाथ यात्रा की अवधि करीब दो माह अर्थात 59 दिन रहेगी।यह बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन को आतुर शिव भक्तों के लिए अच्छी व खुश खबर हैं।

बाबा अमरनाथ सेवा मंड़ल के प्रधान सेवादार शिवगंज के जाने-माने समाजसेवी माली धनराज गहलोत ने उक्त जानकारी देते हुए दैनिक मरुनाद को बताया कि यात्रा की प्रथम पूजा 29 जून को होगी।
गहलोत ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन व साईन बोर्ड के निर्णय अनुसार यात्रा पर आने वाले शिव भक्तों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए आवश्यक व बेहतरीन निर्देश दिए हैं।हिन्दू-सनातन संस्कृति व सद्भावना बनाए रखने को इस बार जम्मू व कश्मीर में शिव भक्तों हेतू लेजर एवं साउण्ड शौ का भी आयोजन किया जायेगा।यह शौ एक कल्चर लाइट हाउस के तौर पर काम करेगा जिसके माध्यम से केन्द्र शासित प्रदेश के समृद्ध व आध्यात्मिक इतिहास को दिखाया जायेगा।
गहलोत ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटे जम्मू-कश्मीर अधिकारियों के हवाले से बताया कि यात्रियों की सुविधार्थ प्रशासन द्वारा बालटाल तथा पहलगांव के दोनों यात्रा मार्गो पर क्रेश बैरियर और सुरक्षा रेलिंग से कवर किया जा रहा हैं।यात्रा के दोनों मार्गो को चौड़ा भी किया जा रहा हैं।
प्रशासन ने आवश्यकतानुसार जगह-जगह टायलेट,शेल्टर शेड व रेन शेल्टर लगवाने के भी निर्देश दिए हैं।
गहलोत बताते हैं कि साईन बोर्ड ने पंजीकृत यात्रियों,सेवा प्रदाताओं, अधिकारियों,सीजनल वर्करों और पुजारियों के लिए दुर्घटना बीमा की राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने का फैसला लिया हैं।

प्रधान सेवादार धनराज गहलोत ने बताया कि हिन्दुस्तान की सबसे पवित्र व महान यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की निःशुल्क व्यवस्था व सेवा हेतू जम्मू,बालटाल व पहलगांव के सभी मार्गों पर इस बार भी भंडारों का शानदार आयोजन किया जायेगा।भंडारों में चाय-नाश्ता,दूध,काॅफी के अलावा शुद्ध व सात्विक गरमा गर्म भोजन की 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।यात्रियों के रात्रि विश्राम हेतू कम्बल व नहाने के लिए गर्म पानी की सुविधा रहेगी।इन मार्गों पर लगने वाले भंडारों को लाइटिंग की रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया जायेगा।
निःस्वार्थ मानव सेवा को समर्पित हर सेवादार लंगर पर सेवा को अपना परम सौभाग्य मानता हैं।

गहलोत बने प्रधान सेवादार-
शिवगंज की नेहरु नगर काॅलोनी निवासी धनराज गहलोत करीब 14 वर्षों से बाबा अमरनाथ यात्रियों को सेवा व सहयोग प्रदान कर रहे हैं।गहलोत की सराहनीय व अनुकरणीय सेवा को देखते हुए जम्मू बेसकेम्प,बालटाल व गुफा पर भंडारे लगाने वाली संस्थाओं ने सदस्यता के साथ प्रधान सेवादार की जिम्मेदारी से नवाजा हैं।
गहलोत लगातार 14 वर्षों से अपना व्यापार-धंधा बच्चों को सौंपकर करीब डेढ माह तक अमरनाथ यात्रियों की सेवा व सहयोग करना अपना परम सौभाग्य मानकर लंगर सेवा में रहते हुए यात्रा संबंधित मार्गदर्शन करने के साथ यात्रियों को यात्रा पर आने के लिए प्रेरित भी करते हैं।




