
वाणिज्य वर्ग में दुर्वा अग्रवाल ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए
-दोनों होनहार छात्राओं का विद्यालय स्टाफ ने उनके घर जाकर पुष्पहार व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कर बधाई दी
-पुखराज परिहार-
शिवगंज।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,अजमेर द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणामों में निजी शिक्षण संस्थान मॉडर्न डिफेंस स्कूल,शिवगंज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

संस्था निदेशक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने सिरोही हैडलाइन को बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग में दर्शना सोनी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिरोही जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान वर्ग में कुल 72 विद्यार्थी पंजीकृत थे,जिसमें से 69 प्रथम श्रेणी से और 02 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए,जबकि 01 बच्चा अनुपस्थित रहा।

विज्ञान वर्ग के अन्य होनहार छात्रा योगिता देवड़ा ने 96.60 प्रतिशत,राशि चौधरी ने 95.40 प्रतिशत,रेशु अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत,राहुल सिंह राजपुरोहित ने 93.2 प्रतिशत,नितिन मालवीय ने 92 प्रतिशत,ऋषभ गहलोत ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं
इसी तरह वाणिज्य वर्ग में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।वाणिज्य वर्ग में दुर्वा अग्रवाल ने 96.80 प्रतिशत,हितेश देवासी ने 92 प्रतिशत,कृष्णा कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं।

वाणिज्य वर्ग में कुल 103 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 88 प्रथम श्रेणी से और 15 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
संस्था निदेशक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,सहायक निदेशक भानु प्रताप सिंह राजपुरोहित,डिफेंस हॉस्टल निदेशक जगजीत सिंह राजपुरोहित और विद्यालय स्टाफ ने सभी टॉपर्स को फोन पर एवं स्टाफ ने विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में टाॅप करने वाली होनहार छात्रा दर्शना सोनी व दुर्वा अग्रवाल का उनके घर जाकर पुष्पाहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत कर बधाई व शुभकामना देकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।



