
माली समाज सेवा संस्थान,सुमेरपुर के तत्वावधान में वर्षगांठ पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे
-आयोजन की पूर्व संध्या पर संस्थान के पदाधिकारी-सदस्यों ने तैयारियों का जायजा लेकर अंतिम रुप दिया
-पुखराज परिहार-
सुमेरपुर।माली समाज सेवा संस्थान सुमेरपुर द्वारा नगर की पावन धन्यधरा पर निर्मित व संचालित जगत जननी आद्यशक्ति श्री बाण मातेश्वरी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की 18 वीं वर्षगांठ 01 व 02 अप्रैल को पूर्ण श्रद्वा व आस्था के साथ धूमधाम से मनाई जायेगी।
पिछले करीब सवा महिने से चल रही सघन तैयारियों की समीक्षा बैठक में चर्चा कर आयोजन की भव्यता व उत्तम व्यवस्थाओं के लिए संस्थान के समस्त पदाधिकारी-सदस्यों को विभिन्न कमेटियां गठित कर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इन संतों का रहेगा सानिध्य-
बैठक की समाप्ति पर श्री बाण माताजी माली समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष हिम्मत गहलोत ने सिरोही हैडलाइन को बताया कि चौधरी काॅलोनी में झांसी की रानी सर्कल के पास स्थित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की 18वीं वर्षगांठ पर सोचत के महामंडलेश्वर चेतनगिरी महाराज,जैतारण के महंत हरिदास तपस्वी महाराज,घवलेश्वर महादेव मंदिर शिवके संत पंछीदास महाराज,रानीवाड़ा के ऋषि ज्ञान आत्मानंद महाराज,सुमेरपुर भीड़ भजन हनुमान मंदिर के बालयोगी संत शिवराम दास महाराज,परलाई के गुलाबनाथ महाराज एवं सुमेरपुर शिव वाटिका की साध्वी संतोष भारती का पावन सान्निध्य रहेगा।
ये होंगे दो दिवसीय कार्यक्रम-
आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन 01 अप्रेल को प्रातः 6.15 बजे से हवन यज्ञ किया जायेगा।शाम 05 बजे से माली समाज शिवगंज द्वारा सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखते हुए पारम्परिक गेर नृत्य कार्यक्रम होगा।
सभी गेर नृतक पारम्परिक वेशभूषा में गेर नृत्य की अपनी कला व कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
रात्रि 08 बजे लाभार्थी परिवार सुमेरपुर निवासी श्रीमती सतिया देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय मूलाराम जी कच्छवाह के आर्थिक सहयोग से ‘एक शाम,बाण माताजी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार पाली की रमेश माली एण्ड पार्टी तथा मारवाड़ जंक्शन की खुशबू माली भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति के माहौल से सराबोर करेंगे।भजन संध्या में जोधपुर के राहुल राजस्थानी मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कर मनोरंजन करेंगे।

निकलेगी कलश यात्रा,होगा स्वजातिय सम्मेलन-
गहलोत ने बताया कि दूसरे दिन 02 अप्रेल को प्रातः6.15 से 7.30 बजे तक सादड़ी के गहलोत परिवार द्वारा मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया जायेगा।तत्पश्चात 8.30 बजे से कलश यात्रा निकाली जायेगी।
कलश यात्रा की समाप्ति पर 9.00 बजे से स्वजाति सम्मेलन होगा।सम्मेलन में वक्ताओं के उद्बोधन पश्चात आगामी वर्ष 2027 के आयोजन के संदर्भ में बोलिया बोली जायेगी।सम्मेलन के दौरान समाज व मंदिर में सहयोगी, लाभार्थी व भामाशाह परिवारों का बहुमान किया जायेगा।समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पारितोषिक से पुरस्कृत किया जायेगा।पारितोषिक वितरण के लाभार्थी बनने का सौभाग्य शिवगंज के पूर्व पार्षद अल्पेश कुमार पुत्र देवाराम गहलोत को मिला हैं।
इसी दिन प्रातः11.00 बजे से आयोजन में सम्मिलित होने वाले समस्त समाज बंधुओ के लिए महा प्रसादी होगी।
ये भी बने हैं सहयोग के लाभार्थी-
वार्षिक मेले व स्वजातिय सम्मेलन के रुप में मनाई जा रही 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर आर्थिक योगदान देने वाले भाग्यशाली परिवारों में मुख्य रुप से महा प्रसादी के भूती गांव मूल के स्वर्गीय कन्या देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय वीराराम गहलोत परिवार,आमंत्रण पत्रिका के जोधपुर हाल सुमेरपुर निवासी श्रीमती गीता देवी धर्मपत्नी शंकरलाल गहलोत परिवार भामाशाहों का बहुमान के पोसालिया के दिनेश कुमार पुत्र फूलाराम गहलोत परिवार,टेन्ट व्यवस्था के खिवांदी के स्व. जवानाराम पुत्र गजाराम गहलोत परिवार,लाईट डेकोरेशन के सुमेरपुर के नरेश कुमार पुत्र पुखराज गहलोत परिवार एवं स्मृति चिन्ह को बाली मूल के रमेश कुमार पुत्र ओटाराम परमार परिवार लाभार्थी बने हैं।
आयोजन को भव्यता के साथ सफल बनाने के लिए सेवा संस्थान के अध्यक्ष हिम्मत गहलोत सहित समस्त पदाधिकारी-सदस्य एकजुटता के साथ आमंत्रण पत्रिका वितरण के अलावा अन्य व्यवस्था की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
तैयारियों का जायजा लेकर दिया अंतिम रुप-
शुभारंभ की पूर्व संध्या पर 31मार्च को कार्यक्रम की तैयारियों का संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा जायजा लेकर अंतिम रूप दिया गया।आयोजन के दौरान प्रतिवर्ष की भांति तकरीबन 10 हजार स्वजातिय माताओं-बहिनो,पुरुषों व बाल-गोपालो के सम्मिलित होने की संभावना के मद्देनजर व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया हैं। कार्यक्रम में मुख्य रुप से इनकी रहेगी उपस्थिति-
मुख्य संरक्षक रूपाराम परिहार, हजारीमल सोलंकी खेजडिया, मांगीलाल गहलोत शिवगंज, चंपालालजी गहलोत,उपाध्यक्ष जवानमल गहलोत,एडवोकेट जितेंद्र गहलोत,सचिव एडवोकेट रतनलाल गहलोत,अशोक गहलोत, व्यवस्थापक कांतिलाल गहलोत, मोहनलाल परिहार,बंटी गहलोत रामनगर,पारसमल सांखला,रमेश परमार,रमेश गहलोत,मांगीलाल गहलोत,बसंत परिहार,सोहनलाल सुंदेशा,दीपक गहलोत,प्रवीण गहलोत,गुलाब गहलोत,भरत गहलोत,लादूराम गहलोत,जगदीश सुदेशा,नेनाराम गहलोत इत्यादि सहित सभी पदाधिकारी-सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहकर व्यवस्था संभालेंगे।



