Explore

Search

February 4, 2026 7:28 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

नेताजी की 129 वीं जयंती व पराक्रम दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम अवनरत जारी

तीसरे दिन शिवगंज में शिक्षा विभाग के सहयोग से दो कार्यक्रम आयोजित किए

-नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल ने क्रांतिकारी उद्बोधन देकर राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगाया

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।अखिल भारतीय “भारत रत्न” नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति(नेताजी फाउण्ड़ेशन) द्वारा आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जन्म जयंती एवं पराक्रम दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति मनाए जा रहे सुभाष कल्याण सप्ताह के तीसरे दिन सोमवार को शिवगंज में शिक्षा विभाग के सहयोग से दो कार्यक्रम आयोजित कर क्रांतिकारी उद्बोधन के जरिए युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति का जज्बा जागृत किया गया।

नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुम्बाराम मेेघवाल के नेतृत्व में पहला कार्यक्रम सुभाष नगर काॅलोनी के टैक्सी स्टेंड स्थित सुभाष सर्कल पर प्रातः10.30 बजे आयोजित किया जाकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन्हें सैल्यूट किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघवाल ने इस मौके उपस्थित विद्यार्थियों व लोगों को अपने उद्बोधन में आजाद भारत का सपना साकार करने वाले महान क्रांतिकारी व ‘तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ नारे के उद्घोषक सुभाषचन्द्र बोस के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान कर एक नई क्रांति का संचार किया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक डूंगरसिंह देवड़ा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जब्बरसिंह राव,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हनवन्तसिंह महेचा ने भी नेताजी के स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मरणीय योगदान पर अपने विचार प्रकट किए।नेताजी फाउण्ड़ेशन द्वारा हाल ही में गठित एस सी/एस टी अत्याचार निवारण उच्च स्तरीय कमेटी के पदेन सदस्य पुखराज परिहार नारों की जयघोष से वातावरण गुंजायमान किया।

कार्यक्रम में श्री महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष श्रीमति उषा सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमति ओमबाला परमार, सदस्य श्रीमति वीणा शर्मा व श्रीमति दुर्गा देवी गहलोत,राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी व्याख्याता निधिसिंह डाबी,स्टूडेण्ड पुलिस व गाइड प्रभारी अध्यापिका हेमलता गर्ग,गाइड प्रभारी कविता चौधरी,एनसीसी प्रभारी हेमन्त खत्री,स्थानीय संघ स्काउट सचिव डाॅ.रमेशचन्द्र आगलेचा,सेवानिवृत शिक्षक विशाराम दिनकर,आल्पा के पूर्व सरपंच जवानाराम रावल,पूर्व पार्षद राजेश अहीर,कुमारी हिरल,स्थानीय नेता भंवरलाल हिण्डोनिया,टैक्सी युनियन के पदाधिकारी-सदस्यों, गणमान्य नागरिकों,युवाओं व भारत स्काउट गाइड,एनसीसी-एसपीसी के छात्र-छात्राओं ने भी नेताजी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इसी दिन नेताजी फाउण्ड़ेशन का दूसरा कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय के सभागार में दोपहर 12.00 बजे देश की आजादी में नेताजी के योगदान पर परिलक्षित वार्ता का रखा गया।महाविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित बहुत ही अनुशासित कार्यक्रम में फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल,उनके साथ वरिष्ठ जर्नलिस्ट पुखराज परिहार,श्री महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष उषा सोनी,सदस्य वीणा शर्मा व दुर्गा देवी गहलोत ने बतौर अतिथि शिरकत की।महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पाहार पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत-सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ नमन कर किया गया।

परिलक्षित वार्ता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल ने देश की भावी युवा पीढ़ी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच नेताजी के देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आजाद भारत का सपना इनके नेतृत्व के बीना दिवास्वप्न के समान था।
आउन्होंने कहा कि नेताजी के प्रयासों से जापान सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई 80 हजार संख्या की फौज में नेताजी के क्रांतिकारी नारे ‘तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ की उद्घोषणा से जोश भर कर क्रांति का बिगुल बजाया।इस प्रकार नेताजी के त्याग,साहस,वीरता व बहादूरी के जज्बे ने भारत को आजादी दिलाई।परिणामस्वरूप आज हम सभी भारतवासी आजादी का सुख भोग रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅक्टर रवि शर्मा ने भी अपना उद्बोधन देकर नेताजी के पदचिनहों पर चलने का आह्वान किया।मंच का संचालन प्रोफेसर ड़ाॅ.भूपेश डी.वर्मा ने किया।वरिष्ठ संकाय सदस्य डाॅ.नरपतसिंह देवड़ा ने अंतिम में धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्यों व व्याख्याताओं में डाॅ.परिहार उर्मिला मूलचंद,दानाराम, डाॅ.संगीता रोतेला,श्रीमति दिपिका वैष्णव,श्रीमति यामिनी सोलंकी,श्रीमति सीमा चारण,डाॅ.बंशीलाल, महावीर सिंह गुर्जर,नरपतराम,लालाराम जांगिड,नरेन्द्र सोनी व भारत स्काउट गाइड के सचिव डाॅ.रमेशचन्द्र आगलेचा ने उपस्थिति देकर सहयोग प्रदान किया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.