
श्री जागनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में कार्तिक मास का अंतिम कथा कीर्तन व दीपदान कार्यक्रम कल
-श्री महादेव महिला मंड़ल व श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान एवं श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान के सौजन्य से हो रहा हैं भव्य आयोजन
-पुखराज परिहार-
शिवगंज।कार्तिक मास में दीपदान का बहुत बड़ा महत्व हैं और जब यह आयोजन मंदिर परिसर किया जाता हैं तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता हैं।
इसी महत्व के दृष्टिगत श्री जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट एवं श्री महादेव महिला मंड़ल के संयुक्त तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा को दीपदान का भव्य कार्यक्रम रखा गया हैं।

श्री महादेव महिला मंड़ल की अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी ने सिरोही हैडलाइन को बताया कि कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को हैं और इस पावन पर्व पर श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान शिवगंज-सुमेरपुर के सौजन्य,मार्गदर्शन व देखरेख में शाम 06.30 बजे से कथा-कीर्तन एवं दीपदान का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं।
महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष सोनी ने बताया कि श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान की ओर से कथावाचक यदुनन्दन दास कथा कीर्तन के दौरान दीपदान के महत्व पर प्रकाश डालेंगे और उपस्थित जनमानस को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करेंगे।
श्री महादेव महिला मंड़ल की ओर से दर्शनीय स्थल पर किए जा रहे धार्मिक आस्था के प्रतीक कथा कीर्तन व दीपदान कार्यक्रम के आयोजन में नगर के सभी धार्मिक संगठनों व धार्मिक नेताओं के अलावा सभी धर्मप्रमी सज्जनों को सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने के लिए आमंत्रित किया हैं।आयोजन में श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट,श्री महादेव महिला मंड़ल एवं श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी-सदस्य भी उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।संस्थान की ओर से संभवतःकार्तिक मास का कथा कीर्तन व दीपदान का अंतिम कार्यक्रम हैं।






