Explore

Search

May 14, 2026 2:23 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ.अनुपम जाखलिया का सुमेरपुर में हुआ पदस्थापन

 

पदभार ग्रहण करने पर उनकी चिकित्सा सेवाओं से प्रभावित मातृशक्ति ने किया स्वागत-सम्मान

-डॉक्टर अनुपम जाखलिया को नियम विरुद्ध किया गया था निलंबित

(सिरोही हैडलाइन)
सुमेरपुर।राजकीय जिला चिकित्सालय,शिवगंज में पदस्थापन के दौरान अनुकरणीय चिकित्सा सेवाओं के बावजूद राजनैतिक दबाव में नियम विरुद्ध निलंबित की गई महिला रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर अनुपम जाखलिया का 10 माह बाद सुमेरपुर के राजकीय मेहता चिकित्सालय में पदस्थापन किया गया हैं।

डाॅ.जाखलिया का शिवगंज में 01 जुलाई 2021 को कांग्रेस शासन के दरम्यान पदस्थापन हुआ था।भाजपा शासन के दौरान शिवगंज चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में पीडित परिवार व सम्बन्धित जाति-बिरादरी के लोगों के विरोध व नाराजगी एवं राजनैतिक दखलअंदाजी के चलते नगर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के बहाने शासन-प्रशासन की सिफारिश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 11 जुलाई 2025 को डाॅक्टर अनुपम जाखलिया को निलंबित कर मुख्यालय अगले आदेशों की प्रतीक्षा में निदेशालय जयपुर कर दिया था।अनुसार समय निलंबित की इस कार्रवाई को डाॅ.अनुपम ने सिरोही हैडलाइन से हुई बातचीत में नियम विरुद्ध करार दिया था।

08 माह की प्रतीक्षा के बाद डाॅ. जाखलिया का पदस्थापन 18 मार्च 2026 को पाली जिले के बर कस्बे में कर मुख्यालय सुमेरपुर कर दिया था।करीब डेढ़ माह बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय की ओर से संयुक्त शासन सचिव निशा मीना ने 07 मई को एक आदेश के जरिए निदेशालय में प्रतीक्षारत विभिन्न रोगों के 66 विशेषज्ञ चिकित्सकों की जारी सूची में पति के पास रखने के सरकारी नियम के तहत डाॅ.जाखलिया का पदस्थापन सुमेरपुर कर दिया।जाखलिया के पति डाॅक्टर महिपाल सिंह परमार सुमेरपुर के राजकीय चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ)के पद पर पहले से ही कार्यरत हैं।

डाॅ.जाखलिया ने दूसरे ही दिन 08 मई को सुबह बर से कार्यमुक्त होकर शाम 06.30 बजे सुमेरपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।इस दौरान शिवगंज जिला चिकित्सालय में पीएमओ पद से सेवानिवृत हुए सर्जन डाॅ.गोपाल सिंह निरवान भी मौजूद रहे।
महिला रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर अनुपम जाखलिया का पदस्थापन सुमेरपुर होने पर शिवगंज-सुमेरपुर की महिलाओं ने अपार खुशी जाहिर की हैं।शिवगंज पदस्थापन के दौरान करीब साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में डाॅ.जाखलिया की महिला रोगियों की सराहनीय व अनुकरणीय चिकित्सा सेवाओं से प्रभावित जर्नलिज्म के माध्यम से समाजसेवा को समर्पित पुखराज परिहार, मातृशक्ति के धार्मिक संगठन श्री महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी,सदस्य श्रीमती दुर्गा देवी गहलोत, श्रीमती रीना देवी गहलोत,मयंक सोनी इत्यादि सहित अनेक प्रमुख महिलाओं ने सुमेरपुर चिकित्सालय जाकर उनके चेम्बर में आत्मीय व स्नेह पुर्वक स्वागत-सम्मान कर सुमेरपुर पदस्थापन पर बधाई व शुभकामनाएं दी।साथ ही राज्य सरकार एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में चर्चा करते हुए सभी ने उम्मीद जताई कि डाॅ.अनुपम के सुमेरपुर रहते हुए सुमेरपुर-शिवगंज नगर सहित समूचे उपखंड क्षेत्र की महिलाओं को चिकित्सा सेवाओं का पर्याप्त व बेहतर लाभ मिलेगा।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.