Explore

Search

July 27, 2026 2:45 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

गुरु पूर्णिमा व चातुर्मास महोत्सव-2026

पाण्डव कालीन श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा व चातुर्मास महोत्सव धूमधाम से मनेगा

-दो दिवसीय आयोजन में भवन सत्संग,व्यास पूजा,गुरु पूजन व महाप्रसादी इत्यादि कार्यक्रम होंगे।

-पुखराज परिहार-
शिवगंज।उपखंड के बड़गांव-देवली मार्ग पर जवाई नदी के किनारे प्राकृतिक छटाओं से घिरे पाण्डव कालीन दर्शनीय स्थल श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 29 जुलाई, बुधवार को गुरुदेवों के सम्मान व कृतज्ञता का पर्व गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास पुर्वक मनाई जायेगी।

श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरसिंह राठौड़ ने सिरोही हैडलाइन को बताया कि इस प्राकृतिक दर्शनीय स्थल पर प्रतिवर्ष चातुर्मास कर रहे उत्तर प्रदेश में चारभूजा धाम अयोध्या मूल के महामंडलेश्वर से विभूषित अयोध्या दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा के साथ मनाई जायेगी।
अध्यक्ष अमरसिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर 28 जुलाई, मंगलवार को रात्रि 08.00 बजे से भजन सत्संग कार्यक्रम रखा गया हैं।भजन कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।दूसरे दिन 29 जुलाई को प्रातः 09.30 बजे से गुरु पूजन कार्यक्रम होगा।इस दौरान भक्तगण अपने गुरु का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
तत्पश्चात दोपहर 12.00 बजे से सभी भक्तों को लाभार्थी परिवार वेरा जैतापुरा निवासी तीन भाई रघुनाथ सिंह, जसवन्त सिंह व जालम सिंह पुत्र भैरुसिंह देवड़ा के अर्थ सहयोग से महाप्रसादी दी जायेगी।

अध्यक्ष ने बताया कि श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर श्रावण मास में अयोध्या दास महाराज के चातुर्मास महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्री रामचरित मानस पाठ, रुद्राभिषेक पाठ व हवन पूजा का कार्यक्रम भी होगा।
मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तगणों,श्रद्वालुओं व धर्मप्रेमी सज्जनों को गुरु पूर्णिमा व चातुर्मास महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने को आग्रह पुर्वक आमंत्रित किया हैं।दोनों ही महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी-सदस्य तन,मन व धन से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.