Explore

Search

July 27, 2026 2:46 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

शिवगंजःमाली समाज तालाब पूजन महोत्सव-2026

माली समाज द्वारा प्रस्तावित तालाब पूजन महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

-बैठक में आयोजन की भव्यता पर अनेक वक्ताओं ने रखे अपने विचार

-माली समाज नवयुवक मंड़ल के तत्वावधान में 18 साल बाद हो रहा हैं तालाब पूजन महोत्सव

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।माली समाज नवयुवक मंड़ल के तत्वावधान एवं माली समाज सेवा संस्थान के मार्गदर्शन व देखरेख में आगामी 20 सितम्बर को प्रस्तावित समुद्र मंथन से जुड़े तालाब पूजन महोत्सव की भव्यता के निमित्त गोकुलवाड़ी काॅलोनी स्थित माली समाज धर्मशाला प्रांगण में बैठक आहूत की गई।बैठक में आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श व विस्तृत चर्चा की गई।

भोजन व्यवस्था के साथ रखी गई बैठक में आमंत्रण पर उम्मीद से ज्यादा 300 की संख्या में मातृशक्ति व पुरुषों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए सामाजिक एकता के संदेश के साथ तालाब पूजन महोत्सव के आयोजन को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

बैठक को संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल मंड़ोरा परिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जल संरक्षण से जुड़ी आदि-अनादि काल से चली आ रही समुद्र मंथन की तर्ज पर महिलाओं के तालाब पूजन की अति प्राचीन सांस्कृतिक परम्परा को कायम रखने का नवयुवक मंड़ल ने बीड़ा उठाकर समाज हित में सराहनीय कार्य किया हैं।उन्होंने कहा कि तालाब पूजन की परम्परा धार्मिक,सामाजिक,आध्यात्मिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि करीब 18 वर्ष पूर्व निकटवर्ती हाड़ा नाड़ा तालाब पर ऐसा ही भव्य आयोजन किया गया था।इस बार यह आयोजन केसरपुरा गांव के निबला तालाब में आयोजित किया जा रहा हैं।
परिहार ने उपस्थित सभी मातृशक्ति से तालाब पूजन में रखे गए 501 संख्या के लक्ष्य को पूरा करने सहयोग की अपील की।

संस्थान के पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार मांगीलाल टांक ने समुद्र मंथन से जुड़े तालाब पूजन का महत्व बताते हुए संस्थान व नवयुवक मंडल द्वारा आयोजन को लेकर जारी पेम्पलेट को पढ़कर सुनाया।उन्होंने तालाब पूजन महोत्सव के निमित्त नियम व शर्तों का पालन करते हुए सफल बनाने में योगदान का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि शिवगंज में माली समाज के सभी आयोजन सफलता के आयाम स्थापित करते हैं और इस आयोजन को भी ऐतिहासिक व सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी अपन सबकी हैं।
शिक्षक नेता व संस्थान के प्रवक्ता धर्मेन्द्र गहलोत ने इस आयोजन का बीड़ा उठाने के नवयुवक मंड़ल के अध्यक्ष नरेंद्र परिहार व उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए मातृशक्ति की 100% सहभागीता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि नरेंद्र परिहार के नेतृत्व में नवयुवक मंड़ल की पूरी टीम उत्साह पुर्वक अनेक गतिविधियों के माध्यम से समाज हित में सराहनीय कार्य कर रही हैं।इसकी मुक्त कंठ से सराहना करना लाजमी हैं।

प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीश परिहार ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए इस आयोजन में व्यवस्थाओं को संभालकर ऐतिहासिक बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
बैठक को संस्थान के पदाधिकारी-सदस्यों में प्रभावी संचालन करते हुए प्रकाश परिहार,अमृतलाल टांक, नारायणलाल परिहार,नवयुवक मंड़ल के महेन्द्र गहलोत, अर्जुन गहलोत,मुकेश सोलंकी,रमेश परिहार,नरेन्द्र गहलोत, मातृशक्ति में वीणा देवी टांक,ओमबाला परमार,कांता देवी परिहार,जशोदा देवी परिहार व नेता उषा गहलोत ने भी सुझाव के साथ अपने विचार प्रकट किए।

मातृशक्ति की ओर से महिला संगठन के गठन करने का प्रस्ताव आने पर इस पर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।
अंत में नवयुवक मंड़ल अध्यक्ष नरेंद्र परिहार ने आयोजन की रुपरेखा पर ध्यान आकृष्ट करते हुए बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थिति देने पर मातृशक्ति एवं संस्थान के पदाधिकारी-सदस्यों के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति-
बैठक में मुख्य रुप से संस्थान के पदाधिकारी बाबूलाल गहलोत, गणेशराम भाटी,मांगीलाल गहलोत,मोहनलाल गहलोत,पूर्व मीडिया प्रभारी पुखराज परिहार, पूर्व पार्षद प्रकाश भाटी,नवयुवक के मंत्री महेश टांक,अर्जुन एच. गहलोत,विजय सुन्देशा,मातृशक्ति मंजू देवी गहलोत,रम्भा देवी परिहार,चंचल देवी परिहार, कनिया देवी भाटी,धर्मी देवी भाटी,सम्पत्ति देवी गहलोत ने उपस्थिति दी।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.