
खराब मौसम के चलते पांच दिनों से बंद की गई अमरनाथ यात्रा 25 जुलाई से पुनःआरम्भ-गहलोत
-जम्मू बैस कैम्प व अन्य स्थानों फंसे यात्रियों ने ली राहत की सांस
-पुखराज परिहार-
शिवगंज/जम्मू।मंदिरों की नगरी जम्मू में खराब मौसम के चलते प्रशासन द्वारा पांच दिनों तक बंद रखी गई बाबा अमरनाथ की पावन यात्रा 25 जुलाई को बालटाल मार्ग से पुनःचालू कर दिए जाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली हैं।

पांच दिनों तक यात्रा बंद होने से जम्मू बैस कैम्प, श्रीनगर,मनिग्राम,पहलगांव व बालटाल मार्ग पर काफी मात्रा में बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शनार्थी व भक्तगण फंसे हुए थे।माता वैष्णों देवी मार्ग भी भारी बारिश के कारण टूट चुका हैं।सुरक्षा के दृष्टिगत कटरा से यात्रा को रोक दिया गया हैं।

बरसात की अधिकता के कारण मौसम खराब होने से उधमपुर, बनीहाल,राजोरी व पुंछ मार्ग भी बंद कर दिए हैं।
बाबा अमरनाथ यात्रा पर आने वाले दर्शनार्थियों व श्रद्वालुओं को पिछले एक माह से सेवा दे रहे शिवगंज निवासी समाजसेवी धनराज गहलोत ने उक्त जानकारी देते हुए सिरोही हैडलाइन को बताया कि बाबा अमरनाथ की यात्रा पर आए सभी श्रद्वालुओं को निवेदन किया जा रहा हैं कि बारिश के मौसम का ख्याल रखते हुए समय-समय पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन एवं साईन बोर्ड के नियमों का पालन करें तथा बालटाल से अपनी यात्रा सुखद व सुरक्षित करें।साथ ही उन्हें कहा जा रहा हैं कि मौसम खराब होने की स्थिति में अपने-अपने बेस कैम्पों व लंगरों में सुरक्षित रहें।
गहलोत ने बताया कि इस बार 2026 की अमरनाथ की यात्रा ने श्रद्वालुओं की संख्या बल में पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।सिर्फ 12 दिनों में करीब साढ़े तीन लाख श्रद्वालु दर्शन का लाभ ले चुके हैं।

बालटाल-दोमेल पर वर्षों से निःशुल्क लंगर संचालित कर रही श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बदायूं के चेयरमैन पद को सुशोभित कर रहे शिवगंज के धनराज गहलोत ने बताया कि हमारे लंगर में यात्रियों की सेवा-सहयोगार्थ 24 घंटे साफ सुथरी व शानदार भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहती हैं।उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए चाय,काफी, दूध,नाश्ता,गर्मागर्म सात्विक भोजन,गर्म पानी,लेट्रीन, बाथरुम के अलावा रात्रि विश्राम हेतू गर्म कम्बल व बिछाने के लिए गद्दो की व्यवस्था भी हरदम तैयार रहती हैं।

गहलोत ने बताया कि बरेली-बदायूं लंगर में पहुंचने पर समिति के प्रधान संजय भाई पाराशरी व उनके सुपुत्र तुषार हर यात्री का मार्गदर्शन के साथ आदर-सम्मान करना अपना फर्ज समझते हैं।लगातार 20 वर्षों से यह भंड़ारा अमरनाथ यात्रियों की सेवा में तत्पर हैं।




