Explore

Search

July 8, 2026 11:17 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

माली समाज सामूहिक विवाह पांच परगना समिति की 29 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी गठित

समिति के अध्यक्ष पद पर हजारीमल सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित

-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर किया स्वागत-सम्मान

-पुखराज परिहार-
शिवगंज।माली समाज सामूहिक विवाह पांच परगना समिति, शिवगंज के सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चार वर्षीय चुनाव में अध्यक्ष सहित 29 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
रविवार को प्रातःनगर की गोकुलवाड़ी काॅलोनी स्थित समिति मुख्यालय माली समाज के धर्मगुरु संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज मन्दिर एवं धर्मशाला प्रांगण में आम सभा की बैठक आहूत की गई।
अल्पाहार व भोजन की व्यवस्था के साथ आहूत बैठक में चर्चा व विचार-विमर्श किया गया।माजूदा कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष गणेशराम भाटी ने 10 फरवरी 2026 को श्री काम्बेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित नवम सामूहिक विवाह समारोह में हुए आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।उपस्थित सभी समाज बंधुओं द्वारा आय व्यय के प्रतिवेदन पर अनुमोदन किए जाने के बाद वक्ताओं ने सुमेरपुर के भंवरलाल देवड़ा की अध्यक्षता में माजूदा कार्यकारिणी द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में उत्तम प्रबंधन को लेकर सराहना की।
तत्पश्चात समिति की नवीन कार्यकारणी गठित करने की प्रक्रिया सर्वानुमति से नियुक्त चुनाव अधिकारी सेवानिवृत व्याख्याता छोगाराम भाटी व सुमेरपुर से सेवानिवृत कार्मिक चम्पालाल गहलोत की देखरेख में शुरु की गई।

समिति की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत शिक्षक हजारीमल सोलंकी खेजडिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।जिसका सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हर्ष ध्वनी से स्वागत किया।
शिवगंज,सत्ताईस गांव,कुडाल,आठ गांव व बारी इत्यादि पांच परगना के सामूहिक विवाह समारोह समिति के पदों में आंशिक बढ़ोतरी करते हुए विस्तारित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष शंकरलाल मंड़ोरा परिहार शिवगंज व जोधाराम गहलोत विरमपुरा,महामंत्री बाबूलाल परिहार कानपुरा,मंत्री मांगीलाल टांक शिवगंज,उपमंत्री नारायणलाल परिहार शिवगंज,कोषाध्यक्ष शंकरलाल सुन्देशा परिहार शिवगंज, उप कोषाध्यक्ष मोहनलाल गहलोत शिवगंज,कार्यालय सहायक महेश परिहार सुमेरपुर,डाॅ.भरत कुमार चौहान शिवगंज,शंकरलाल कच्छवाह उन्दरी,अमृतलाल टांक शिवगंज,शरद कुमार चौहान शिवगंज व मोहनलाल सोलंकी शिवगंज,संगठन मंत्री फुलाराम पोसालिया, मोहनलाल सुमेरपुर,प्रचार मंत्री भगवानाराम अरठवाड़ा व सुरेश कुमार गहलोत केराल,प्रवक्ता छोगाराम भाटी शिवगंज,चम्पालाल सुमेरपुर,सलाहकार शिवगंज परगना से मांगीलाल गहलोत, बाबूलाल गहलोत व गणेशराम भाटी,सत्तावीस परगना से वेनाराम सुन्देशा अरठवाड़ा व भैराराम सोलंकी पोसालिया, आठ गांव परगना से मंछाराम कच्छवाह उन्दरी,शांतिलाल मंडोरा कानपुरा एवं बारी परगना से प्रकाश भाटी चामुण्डेरी व भंवरलाल बेड़ा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ पद व गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई गई।साथ ही सभी का साफा व पुष्पाहार पहनाकर स्वागत-सम्मान किया जाकर निर्वाचन पर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

इन्होंने किया संबोधित-
समिति की आम सभा की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल देवड़ा, महामंत्री बाबूलाल परिहार,धर्मेन्द्र गहलोत,मोहनलाल परिहार व शंकरलाल मंड़ोरा परिहार इत्यादि वक्ताओं ने समाज हित में सुझाव देते हुए अपने विचार रखे और एकता पर बल देकर सभी से आगामी सामूहिक विवाह समारोह की भव्यता के लिए बढ़चढ़कर भाग लेने एवं तन,मन व धन से सहयोग देने की अपील की।नवनिर्वाचित अध्यक्ष हजारीमल सोलंकी ने निर्विरोध निर्वाचन पर उपस्थित सभी समाज बंधुओं का ह्रदय की गहराईयों से आभार जताया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.