
शिवगंज के समाजसेवी धनराज गहलोत अमरनाथ यात्रियों की सेवार्थ आज करेंगे प्रस्थान
-पवित्र अमरनाथ धाम यात्रा का 01 जुलाई को हो रहा हैं शुभारंभ,02 माह तक चलेगी यात्रा
(पुखराज परिहार)
शिवगंज।स्थानीय निवासी समाजसेवी धनराज गहलोत 29 जून,सोमवार को दोपहर 02.00 बजे पवित्र धाम अमरनाथ यात्रा पर आने-जाने वाले यात्रियों को निःशुल्क संचालित लंगर में सेवा-सहयोग देने के लिए प्रस्थान करेंगे।
गहलोत 10 साल जम्मू बैस कैम्प भगवती नगर में सेवा-सहयोग देने के बाद तीन साल से बालटाल लंगर में सेवा दे रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर बालटाल दोमेल पर 20 वर्षों से अमरनाथ यात्रियों को निःशुल्क लंगर लगाकर सेवा दे रहे श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के प्रधान संजय पाराशरी ने गहलोत के आत्मीय व समर्पण भाव की सेवा-सहयोग कार्य को देखते हुए ने सर्वसम्मति से समिति का चेयरमैन नियुक्त किया हैं।
नवनियुक्त चेयरमैन धनराज गहलोत ने समिति के सभी पदाधिकारी-सदस्यों का आभार जताते हुए बताया कि सभी सेवादार बर्फानी बाबा के दरबार में आने वाले श्रद्वालुओं को तन,मन व धन से समर्पित रहकर यात्रियों की सेवा-सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे।
गहलोत ने बताया कि इस बार प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया हैं।यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिलेगी।सिर्फ घोड़ा,पालकी एवं पैदल यात्रा करनी होगी।
गहलोत ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के हवाले से बताया कि मौसम विभाग द्वारा इस बार अमरनाथ धाम पर 01 जुलाई से 15 जुलाई तक मौसम बहुत खराब होने की प्रबल संभावना रहेगी और सर्दी भी हर बार से अधिक रहेगी इसलिए यात्रियों से निवेदन के साथ अपील की गई हैं कि अपने साथ पूर्ण गर्म कपड़े,बरसाती रेन कोट,केप,शुज, टार्च, आवश्यक दवाईयां इत्यादि सामान लेकर चले।

समिति चेयरमैन धनराज गहलोत ने बताया कि लंगर सेवा में यात्रियों की सुविधार्थ रात्रि विश्राम हेतु गद्दे व गर्म कम्बल की व्यवस्था,लेट्रीन, बाथरूम,गर्म पानी की व्यवस्था के साथ चाय-नाश्ता एवं शुद्ध,सात्विक व गर्मागर्म भोजन,रात्रि में गर्म बादाम केसरी दूध की सेवा भी उपलब्ध रहती हैं।
गहलोत ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा दो माह चलेगी।उन्होंने “जय बाबा बर्फानी,भूखों को अन्न-प्यासे को पानी” की पवित्र भावना के साथ सनातन धर्म की पावन व महान बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए राजस्थान वासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि लंगर का हर सेवादार मानव सेवा को अपना परमधर्म व परम सौभाग्य मानते हुए यात्रियों की सेवा एवं मार्गदर्शन करने को हमेशा तत्पर रहता हैं।



