
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन की तैयारियों के क्रम में आमंत्रण पत्रिका का किया विमोचन
-पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के बाद देवताओं को अर्पित कर विशिष्ट लोगों को वितरण कार्य शुरु
(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान के तत्वावधान में शिवगंज की पावन धन्य धरा पर प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के तीन दिवसीय विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में धर्मप्रेमी लोगों व श्रद्वालुओं को न्यौता देने के लिए तैयार आमंत्रण पत्रिका का मंगलवार को सायं 4.30 बजे बाकायदा भगवान श्रीकृष्ण व श्रीराम को समर्पित महामंत्र एवं स्तुति की प्रस्तुति के साथ विधिवत विमोचन किया गया।

आयोजन स्थल श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला वाटिका में लाभार्थी पुखराज परिहार की मौजूदगी एवं संस्थान के सचिव यदुनन्दन दास व वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण परिहार के आतिथ्य में आमंत्रण पत्रिका का विमोचन करने के बाद संस्थान के सदस्यों ने पहली पत्रिका देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान श्री गजानंद को गोलबिल्डिंग स्थित गजानंद मंदिर जाकर अर्पित कर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक व निर्विघ्न सम्पन्न कराने की प्रार्थना की।इसके बाद कलापुरा स्ट्रीट रोड़ स्थित श्री गोपाल जी मंदिर,गौशाला स्थित श्रीकृष्ण मंदिर,श्री वडलेश्वर महादेव मंदिर,गोकुलवाड़ी के हनुमान मंदिर व राजस्थान के लोकदेवता बाबा रामदेव के अनन्य भक्त संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज मन्दिर में भी पत्रिका अर्पित कर विनती की गई।

विमोचन कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति रही-
आमंत्रण पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम में संस्थान के सचिव यदुनन्दन दास,वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण परिहार,लाभार्थी पुखराज परिहार के अलावा कोषाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, सदस्य प्रकाश टांक, ओमप्रकाश परिहार,जगदीश परिहार, विजयराज भाटी,मदनलाल परिहार,रमेश कुमार परिहार, अर्जुन परिहार,कानाराम परिहार,तगाराम सोलंकी मदनलाल भाटी,अर्जुन सुन्देशा,मोहनलाल भाटी,प्रकाश मंड़ोरा परिहार,ताराराम लुहार,लखमाराम परमार,रामलाल चौधरी व पियूष कुमावत इत्यादि ने दुपट्टा पहन उपस्थिति देकर सहभागीता निभाई।

आमंत्रण पत्रिका का वितरण कार्य का किया शुभारंभ-
17 से 19 जुलाई तक तीन दिवसीय रथ यात्रा आयोजन के निमित्त विमोचन कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात आमंत्रण पत्रिका देवताओं को अर्पित करने के बाद विशिष्ट लोगों को वितरण का कार्य शुरु किया गया।
संस्थान के सचिव यदुनन्दन दास ने सिरोही हैडलाइन को बताया कि आमंत्रण पत्रिका वितरण मुख्य रुप से विभिन्न प्रयोजन में अर्थ सहयोग के लाभार्थियों,भामाशाहो के अलावा विभिन्न धार्मिक,सामाजिक,व्यापारिक,औद्योगिक व राजनैतिक संगठनों,सरकारी अधिकारियों,विशिष्ट,प्रमुख व प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया जा रहा हैं।




