Explore

Search

July 15, 2026 7:28 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026

शिवगंज में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्थर पर

-संस्थान की द्वितीय समीक्षा बैठक में आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न 12 कमेटियां गठित

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।श्री राधा श्याम सुंदर संस्थान,शिवगंज के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के तीन दिवसीय महोत्सव के तीसरे व अंतिम चरण की तैयारियां युद्ध स्थर पर चल रही हैं।
17,18 व 19 जुलाई को 36 कौम की प्रस्तावित भव्य आयोजन के शुभारंभ को अब मात्र 04 दिन ही शेष रहे हैं।इसकी तैयारियों के क्रम में जहां एक ओर आमंत्रण-पत्रिका का विमोचन कर वितरण कार्य समाप्ति पर हैं वहीं दूसरी तरफ आयोजन स्थल गौशाला वाटिका में कथा कीर्तन के दौरान भक्तों,श्रद्घालुओं व लाभार्थियों के बैठने की छायादार व बरसात से बचाव की व्यवस्था के लिए बतौर पांडाल जलरोधी विशाल डोम लाया जा रहा हैं।साथ ही डोम में गर्मी से बचाव के लिए 20 जल-शीतक भी लगाए जायेंगे।

तैयारियों के निमित्त शनिवार की रात्रि को श्री सर्व हितैषी प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में संस्थान की आयोजित दूसरी समीक्षा बैठक में चर्चा व विचार-विमर्श के बाद करीब 10 हजार की संख्या में भक्तों व श्रद्वालुओं की व्यवस्था के साथ आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न 12 कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
भोजनशाला व्यवस्था कमेटी-
आयोजन में सबसे महत्वपूर्ण व भारी भरकम कार्य भोजन प्रसादी के दौरान समुचित व बेहतरीन व्यवस्था के लिए गठित भोजन शाला कमेटी में विजयराज भाटी,रमेश कुमार सुन्देशा,मदनलाल मंड़ोरा,मदनलाल भाटी,नरेन्द्र सुमेरपुर, दिलीप कुमार सुमेरपुर व सुरेश गहलोत इत्यादि सात सदस्यों को शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी हैं।

लाइट,टेंट व साउण्ड व्यवस्था कमेटी-
आयोजन के दौरान महोत्सव स्थल पर लाइट,टेंट व साउण्ड व्यवस्था कमेटी में ओमप्रकाश माली, जगदीश परिहार, अर्जुन सुन्देशा व प्रकाश टांक को जिम्मेदारी दी गई हैं।
पारितोषिक व्यवस्था कमटी-                              आयोजन को भव्य व सफल बनाने में अर्थ सहयोगी लाभार्थियों,अतिथियों,कथावाचकों व अन्य का स्वागत-सम्मान करने के लिए बनाई गई पारितोषिक व्यवस्था कमेटी में लक्ष्मण परिहार,ओमप्रकाश परिहार,अर्जुन परिहार,पियूष कुमावत,ताराचंद लुहार व तगाराम सोलंकी को जिम्मेदारी से नवाजा गया हैं।

नगर कीर्तन रुट व्यवस्था कमेटी-
आयोजन का प्रचार-प्रसार व जनमानस को आमंत्रित करने के लिए गठित नगर कीर्तन रुट कमेटी में प्रकाश टांक, मोहनलाल सोलंकी,प्रकाश के.मंड़ोरा व विजयराज भाटी को शामिल किया गया हैं।
साधु-संतों की व्यवस्था कमेटी-
आयोजन में आ रहे कथावाचकों व साधु-संतों की व्यवस्था कमेटी में छगनलाल एम.हरे कृष्ण,छगनलाल एस.परमार, सेसाराम एस.परमार व रमाकांत हरे कृष्ण को जिम्मेदारी सुपुर्द की गई हैं।

बिल व रसीद व्यवस्था कमेटी-
आयोजन स्थल पर बिल व रसीद काटने व जमा-खर्च के लिए गठित कमेटी में मोहनलाल सोलंकी,कानाराम मंड़ोरा परिहार,हंसमुख रावल,दिनेश ओझा व मांगीलाल टॉक को जिम्मेदारी दी गई।

कथा कीर्तन व्यवस्था कमेटी-
आयोजन स्थल पर कथा कीर्तन के दौरान व्यवस्था के लिए गठित कथा कीर्तन व्यवस्था कमेटी में रामलाल चौधरी, अर्जुन सुन्देशा,रमेश कुमार परिहार,प्रकाश के.मंड़ोरा परिहार,पियूष कुमावत व सुरेश गहलोत सम्मिलित किया गया हैं।
रथ यात्रा व्यवस्था कमेटी-
आयोजन के तीसरे व अंतिम दिन के मुख्य कार्यक्रम भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ जुटने के मद्देनजर भगदड़,किसी भी अप्रिय घटना से बचाव एवं शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस व प्रशासन के सहयोग के अतिरिक्त संस्थान के सदस्यों की बनाई गई रथ यात्रा व्यवस्था कमेटी में मदनलाल भाटी,लक्ष्मण परमार,बाबूलाल परमार,अर्जुन मंड़ोरा परिहार व सुरेश गहलोत को जिम्मेदारी दी गई हैं।

भोजन प्रसादी वितरण व्यवस्था कमेटी-
भक्तों व श्रद्धालुओं की असंख्य भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए बनाई गई भोजन प्रसादी वितरण व्यवस्था की ग्यारह सदस्यीय कमेटी में ओमप्रकाश परिहार, मोहनलाल सोलंकी,रमेश परिहार,लक्ष्मण परिहार,अर्जुन परिहार,प्रकाश टांक,लक्ष्मण परमार,रामलाल चौधरी,नरेन्द्र सुमेरपुर,बाबूलाल परमार व मदनलाल मंड़ोरा परिहार को शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी हैं।

जल वितरण व्यवस्था कमेटी-
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान लोगों के प्यास की तृप्ति के लिए गठित जल वितरण व्यवस्था कमेटी में जितेंद्र परिहार,शंकर भाई, सोहनलाल भाटी,मोतीलाल,प्रकाश व तगाराम सोलंकी को जिम्मेदारी मिली हैं।
प्रशासन व्यवस्था कमेटी-
आयोजन में किसी भी तरह की व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग लेने के लिए सम्पर्क करने को गठित प्रशासन व्यवस्था कमेटी में लक्ष्मण परिहार व ओमप्रकाश परिहार को जिम्मेदारी सौंपी हैं।

मीडिया प्रकोष्ठ-
आयोजन की समाचार-पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से शानदार व व्यापक कवरेज व प्रचार-प्रसार करने के लिए वरिष्ठ जर्नलिस्ट पुखराज परिहार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई हैं।प्रतिदिन कार्यक्रम के फोटो व विशेष जानकारी उपलब्ध करवाने में लक्ष्मण परिहार व लोकाधीश प्रभु सहयोग करेंगे।
सौभाग्य से शिवगंज नगर की पावन धन्य धरा पर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित करने का लगातार दूसरे वर्ष भी अवसर मिलने पर श्री राधा श्याम सुंदर संस्थान शिवगंज के अति उत्साहित पदाधिकारी-सदस्य आयोजन की सफलता में चारचांद लगाने को पूरे मनोयोग के साथ जोर-शोर से तैयारियों में टीम वर्क के साथ जुटे हुए हैं।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.