Explore

Search

July 19, 2026 4:14 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

शिवगंज में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का भव्यता के साथ हुआ शुभारंभ

मनुष्य के जीवन का उद्धार जीवन पर्यन्त भगवान नाम जप करने से ही संभव-दिव्य माधव प्रभु

-कथा कीर्तन में भक्ति व प्रेम का दिया संदेश

शिवगंज।अहमदाबाद के प्रसिद्ध कथावाचक दिव्य माधव प्रभु ने कहा कि अगर मनुष्य अपने जीवन का उद्धार करना चाहता हैं तो उसे जीवन पर्यन्त भगवान की चरण में रहकर नाम जप करना पड़ेगा।

वे श्री राधा श्याम सुंदर संस्थान,शिवगंज के तत्वावधान में प्रारंभ हुए भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार को आयोजन स्थल गौशाला वाटिका पर संगीतमय कथा कीर्तन में उपस्थित भक्तों व श्रद्वालुओं को कथा का श्रवण करा रहे थे।उन्होंने अपने व्याख्यान में भक्ति व प्रेम का संदेश देते हुए कहा कि शास्त्र में लिखा हैं कि जब हमारे जीवन में दुःख आता हैं तो हम परेशान हो जाते हैं।हम नहीं जानते कि दुःख आना या मिलना भी भगवान की ही कृपा हैं ताकि हम सब समय रहते भगवान की चरण में चले जाये।

कथावाचक दिव्य माधव ने कहा कि कलयुग में लोगों के पास समय का बड़ा अभाव हैं और कई लोग निर्गुणवादी होते हैं इसलिए वे भगवान नाम का जप नहीं कर पाते।उन्होंने कहा कि नाम जप, भजन,कीर्तन व संकीर्तन करना भगवान के निकट जाने का सबसे सरल व सुगम मार्ग हैं।
कथावाचक ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात हैं कि अधिकांश लोग यह सोचते हैं कि मृत्यु के समीप पहुंचने पर भगवान का नाम जप करेंगे लेकिन उस समय ऐसी स्थिति नहीं रहती हैं। इसलिए अभी से भगवान की भक्ति में लग जाना चाहिए।इसके बिना मुक्ति संभव नहीं हैं।

दिव्य माधव प्रभु ने भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि जगन्नाथ जी बड़े दयालु व कृपालु हैं।इनके दर्शन मात्र से मनुष्य के सभी पाप विनिष्ट हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि रथ में आरुड़ साक्षा भगवान जगन्नाथ जी,उनके बड़े भ्राता बलदेव जी व बहन सुभद्रा जी के दर्शन करने वाले इंसान को दौबारा जन्म नहीं मिलता हैं।अतःउसे मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

कथावाचक ने कहा कि भगवान के दर्शन करना भी बहुत बड़ी भक्ति हैं इसलिए भगवान के प्रति समर्पण भाव व प्रेम से भक्ति करनी चाहिए।उन्होंने जगन्नाथ जी के रथ के आगे झाडू लगाने की परम्परा का उल्लेख करते हुए बताया कि सबसे निकृष्ट माने जाने वाले कार्य झाडू लगाना भी भगवान की सबसे बड़ी सेवा हैं।रथ के आगे झाडू लगाने वाला इंसान जगन्नाथ जी कृपा पाकर धन्य हो जाता हैं।

कथावाचक ने कथा श्रवण का शुभारंभ जगन्नाथ जी के महामंत्र व स्तुति के साथ किया।इनका पालनपुर इस्कॉन के कृष्ण मेघादास प्रभुजी,संस्थान के सचिव यदुनन्दन दास व अन्य ने साथ दिया।
बाल कलाकारों ने दी नाटक व नृत्य की प्रस्तुति-
इस अवसर पर बाल कलाकारों ने नरसिंह आरती,कृष्ण मेरा सुपर हीरो भज गोविंदा-भज गोविंदा व जगन्नाथ चक्का नयन धार्मिक गीत पर नृत्य एवं पारस पत्थर नाटक प्रस्तुति के साथ शानदार अभिनय कर भक्तों व श्रद्वालुओं को भावविभोर किया।

महोत्सव के अर्थ सहयोगी परिवारों का किया सम्मान-
इसके साथ ही संस्थान के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण परिहार व अर्जुन मंड़ोरा परिहार के संयोजन व अध्यक्ष विश्वात्मा दास की मौजूदगी में रथ यात्रा व भोजन प्रसादी में अर्थ सहयोगी करीब 21परिवारों का कथावाचक दिव्य माधव प्रभु व कृष्ण मेघादास प्रभु के कमल हाथों से दुपट्टा पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।
अंत में जगन्नाथ जी की आरती के साथ कथा कीर्तन कार्यक्रम का समापन किया गया।प्रथम दिन कथा कीर्तन के दौरान खचाखच भरे पांडाल में महिलाओं की संख्या पुरुषों से तीन गुना ज्यादा थी।

मंगला आरती व नगर संकीर्तन से महोत्सव का हुआ शुभारंभ-
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ अलसुबह मंगला आरती व नगर संकीर्तन से किया गया।तत्पश्चात 11.00 गुरु महाराज परम पुज्य श्रील राधा गोविंद दास गोस्वामी का 77 वाॅ व्यास पूजा समारोह आयोजन स्थल गौशाला वाटिका में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।इससे पहले जगन्नाथ जी,बलदेव जी व सुभद्रा जी के विग्रह को व्यास पीठ पर आरुड़ किया गया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.