
रथ यात्रा के दौरान गूंजे जय जगन्नाथ,जय जगन्नाथ के जयकारे
-आकर्षण का केंद्र रही रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,15 हजार लोगों ने सम्मिलित होकर भोजन प्रसाद पाया
-सभी ने दर्शन करने,रथ खींचने व झाडू लगाने का लाभ अर्जित किया
-पुखराज परिहार-
शिवगंज।सिरोही जिले की पावन धरा शिवगंज नगर में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का बेहद हर्ष, उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय महा महोत्सव ऐतिहासिक रहा।

श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान,शिवगंज के तत्वावधान में दूसरी बार आयोजित महा महोत्सव में भव्यता के कारण रथ यात्रा मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही।प्रतिदिन नगर संकीर्तन प्रभात फेरी में 250 से 400,कथा कीर्तन में 1500 से 2000 एवं तीसरे व अंतिम दिन रथ यात्रा में तकरीबन 15 हजार भक्तगणों व श्रद्घालुओं ने बड़े ही उत्साह पुर्वक सम्मिलित होकर जनजागरण करने,प्रसिद्ध कथावाचकों के मुखारविन्द से कथा का श्रवण करने एवं भगवान जगन्नाथ के दर्शन,रथ को रस्सी से खींचने,रथ के आगे झाडू लगाने व महा प्रसाद का लाभ अर्जित किया।

गौशाला वाटिका में 36 कौम की भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का यह महा आयोजन सामाजिक समरसता, समानता,प्रेम और भक्ति का संदेश दे गया। जन-जन की आस्था व श्रद्वा के प्रतीक रथ यात्रा महोत्सव यह दर्शाता हैं कि प्रेम व भक्ति से वशीभूत होकर भगवान स्वयं मंदिर की सीमाओं से निकलकर भक्तों के कल्याणार्थ उनके द्वार पर आते हैं।

सुव्यवस्थित व आकर्षक रुप से सजाए गए रथ में साक्षात भगवान माने गए जगन्नाथ जी, उनके भ्राता बलदेव जी एवं बहन सुभद्रा के विग्रह को आरूढ़ किया गया।तीसरे पहर 03.00 विधिवत पूजन-अर्चना व आरती के बाद पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व अन्य ने प्रसिद्ध कथावाचक इस्कॉन गोवर्धन-वृद्वावन के परम पुज्य असित कृष्ण गौस्वामी महाराज,अहमदाबाद के दिव्य माधव प्रभु,पालनपुर इस्कॉन के कृष्ण मेघादास प्रभु,भाईन्दर मुम्बई के लोकाध्यक्ष दास प्रभु,मीरा रोड़ मुम्बई के सुधांशुदास प्रभु के अलावा संस्थान के अध्यक्ष विश्वासत्मा दास,सचिव यदुनन्दन दास,वरिष्ठ सदस्य व नगरपालिका के पूर्व नेता लक्ष्मण परिहार,पूर्व चेयरमैन वजींगराम घांची,नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.हनवंत सिंह मेड़तिया,भाजपा नगर मंड़ल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, सिरोही के समाज सेवी रघुनाथ माली,शंकरलाल टोरसो एवं संस्थान के सभी पदाधिकारी-सदस्यों की मौजूदगी में रस्सी खींच कर यात्रा का शुभारंभ किया।
उपखंड अधिकारी आसूराम नायक,पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा व नवनियुक्त थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस के माकूल बंदोबस्त में यात्रा प्रस्थान के साथ भगवान जगन्नाथ के गूंजे जयकारे,यात्रा को नगर के मुख्य बाजारों,मार्गों एवं धार्मिक संस्थानों व विभिन्न दर्शनीय स्थलों से गुजरते हुए पुनःगंतव्य स्थल गौशाला पहुंचने में 05,00 घंटे का समय लगा।


गौशाला से अग्रसेन मार्ग होकर मुख्य बाजार,गोपाल जी मंदिर, कलापुरा स्ट्रीट रोड़,छीपावास नुक्कड से श्री राम मंदिर,होली चौक व बड़ी मस्जिद,अम्बिका चौक,दादावाड़ी स्कूल,बाबा रामदेव मंदिर,नेहरु नगर,शीतलामाता चौक, आखरिया चौक व गोकुलवाड़ी चौक से गुजरी आकर्षक रथ यात्रा के दौरान श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति,श्री महादेव महिला मंड़ल,श्री गजानंद मंदिर धर्म सेवा समिति, श्री सनातन धर्म महिला सेवा समिति,फूल-हार इवेंट व परिहार फूल भंडार,श्री नामदेव महिला मंड़ल,माली समाज सेवा संस्थान,माली समाज नवयुवक मंड़ल व जवेरचंद सोनी परिवार सहित अनेक संस्थाओं की ओर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।वहीं यात्रा के दौरान सेवा परमो धर्म व सियाराम सुन्दरकाण्ड़ सेवा समिति ने शुद्ध घी से बना सूजी का 03 क्विंटल सीरे का महाभोग भगवान जगन्नाथ,बलदेव व सुभद्रा को अर्पित कर यात्रा में शामिल सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया।आखरिया चौक में धर्मप्री पूर्व पार्षद अशोक अग्रवाल की ओर से आइसक्रीम उपलब्ध करवाई गई।बीच रास्ते अनेक धार्मिक,सामाजिक संगठनों की ओर से पेयजल,निम्बू शरबत व अन्य पेय की व्यवस्था उपलब्ध कराकर सेवा कार्य में हाथ बटाया।लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर के पदाधिकारी-सदस्यों ने भी उपस्थित रहकर सेवा सहयोग किया।


रथ यात्रा में जय जगन्नाथ,जय जगन्नाथ के जयकारों की गुंज के बीच युवाओं की टोली प्राचीन भारतीय थाप-ताल वाद्य यंत्र मृदंग व मजीरे बजाते हुए चल रहे थे।इसके साथ ही हरे कृष्ण-हरे राम महामंत्र व स्तुतियों की प्रस्तुतियों के साथ विचित्र गणवेश में बालिकाओं और ड्रेस कोड में महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग टोलियों ने नृत्य कर यात्रा को आकर्षक बनाया।आस्था व श्रद्वा के इस शैलाब में
शिवगंज,सुमेरपुर,मारवाड़ जंक्शन,सिरोही,पाली सहित निकटवर्ती गांवों के लोगों ने भी सहभागीता निभाकर धार्मिक लाभ पाया।संस्थान के सभी पदाधिकारी-सदस्यों ने पगड़ी, धोती व कुर्ता पहन कर एकता व संस्थान के प्रति समर्पण भाव दर्शाया।यात्रा में डीजे साउण्ड व ऊंटगाड़ी को भी शामिल किया गया।
यात्रा की समाप्ति पर शामिल सभी धर्मप्रेमियों ने संस्थान द्वारा लाभार्थियों के अर्थ सहयोग से रखी गई महा भोजन प्रसादी ग्रहण की।तत्पश्चात महा महोत्सव का समापन हुआ।

इन्होंने दी उपस्थिति-
रथ यात्रा में गोपाल हरिचन्द्र दास पूना,माकांत सुमेरपुर-भाईन्दर, मदन मोहन भाईन्दर,जय माधव प्रभु भाईन्दर, मारवाड़ जंक्शन से जगदीश देवानी के अलावा भाजपा जिला प्रवक्ता राजेंद्र सोलंकी,पाली जिला कांग्रेस महासचिव महेश परिहार,प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीश परिहार, स्थानीय संस्थाओं में श्री सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार दवे,श्री गजानंद मंदिर धर्म सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश पुरी गौस्वामी,सेवा परमो धर्म संस्था के अध्यक्ष दूदाराम गहलोत,माली समाज नवयुवक मंड़ल अध्यक्ष नरेंद्र परिहार,श्री महादेव महुला मंड़ल अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी एवं श्री सनातन धर्म महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल अपनी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी-सदस्यों सहित एवं माली समाज शिवगंज व सुमेरपुर,लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर,जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट सुमेरपुर, भारत विकास परिषद सुमेरपुर-शिवगंज इत्यादि अनेक धार्मिक,सामाजिक व्यापारिक,औद्योगिक व राजनैतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर भगवान के प्रति आस्था प्रकट की।





