Explore

Search

July 25, 2026 2:18 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026

श्री शक्ति माता मंदिर प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा

-महोत्सव में भगवान दत्तात्रेय व ब्रह्मलीन शिवदास महाराज का पूजन,महिला भजन व भोजन प्रसादी होगी

-पुखराज परिहार-
शिवगंज।जवाई नदी की तट पर शिवगंज के निकट बड़गांव पटवार हल्के में प्राकृतिक छटाओं के बीच स्थित ब्रह्मलीन शिवदास महाराज के तपस्या स्थल श्री शक्ति माता मंदिर प्रांगण पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आध्यात्मिक व शैक्षणिक गुरुजनों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता का प्रतीक पर्व गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई, बुधवार को महोत्सव के रुप में बड़े ही धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा।

मंदिर का संचालन कर रही संस्था श्री शक्ति माता मंदिर ट्रस्ट, बड़गांव के अध्यक्ष मोहनलाल सुथार ने सिरोही हैडलाइन को एक दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुओं के प्रति आदर भाव व सम्मान का अत्यंत पवित्र पर्व आषाढ माह के शुक्ल पक्ष की गुरु पूर्णिमा को प्रातःशुभ मुहूर्त में 06.15 बजे भगवान श्री दत्तात्रेय एवं मंदिर धाम पर करीब 45 वर्ष तक तपस्या करने के बाद वृद्धावस्था में ब्रह्मलीन हुए परम पुज्य गुरुदेव श्री शिवदास महाराज का पूजन कार्यक्रम होगा।तत्पश्चात दोपहर में माताओं-बहिनों द्वारा भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।इसी दिन सायं 06.00 बजे से सभी भक्तों व श्रद्वालुओं को भोजन प्रसादी से लाभान्वित किया जायेगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सुथार ने बताया कि महोत्सव में प्रतिवर्ष 2500-3000 भक्तगण व श्रद्वालु भाग लेकर पूजन,दर्शन, भजन व भोजन प्रसाद का लाभ अर्जित करते हैं।गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन में हाल ही गादिपति हुए मौजूदा प्रयाग राज के शारदा दास महाराज का सानिध्य रहेगा।

महोत्सव में मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी मौजूदा सत्ताधारी नेताओं व जनप्रतिनिधियों,विपक्षी नेताओं,अधिकारियों, सभी धार्मिक,सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित व प्रमुख महानुभावों को सोशल मीड़िया के माध्यम कार्ड भेजकर निवेदन के साथ आमंत्रित किया गया हैं।

 

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.