
श्री काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक 26वीं पदयात्रा के द्वितीय चरण की तैयारियां जोरों पर
-श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा आयोजित 15 किमी. की पदयात्रा में नौ संतों का मिलेगा सान्निध्य
-आयोजन की पूर्व संध्या पर केरलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संत-महात्मा धर्मसभा में देंगे प्रवचन
-पुखराज परिहार-
शिवगंज।श्री सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में शिवगंज से काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक आयोजित किए जा रहे 26 वें पदयात्रा महोत्सव के द्वितीय चरण की तैयारियां जोरों पर हैं।
प्रथम चरण की तैयारियों में लगातार गौशाला के कृष्ण मंदिर में समिति की दो बार आयोजित बैठक में विचार-विमर्श कर महोत्सव की रुपरेखा तैयार की गई।तत्पश्चात आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को अंजाम दिया गया।

तैयारियों के दूसरे चरण में अर्थ व्यवस्था के सहयोगार्थ भामाशाहों से सम्पर्क साधकर आग्रह किया जा रहा हैं।दूसरी तरफ बैनर-होर्डिंग,पेम्पलेट,समाचार-पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर किया जा रहा हैं।
आयोजन को भव्यातिभव्य व सफल बनाने के लिए आगामी बैठक में समिति के समस्त पदाधिकारी-सदस्यों को कमेटी गठित कर दायित्व सौंपा जायेगा।
श्री सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार दवे ने गत बैठकों में पारित निर्णय अनुसार मीडिया को बताया कि श्रवण सुदी एकादसी 23 अगस्त,रविवार को शिवगंज के ह्रदय स्थल गोलबिल्डिंग स्थित गजानंद मंदिर से श्री काम्बेश्वर महादेव मंदिर तक 15 किमी की इस पदयात्रा में पावन सान्निध्य देने को आमंत्रित पूज्य संतों में महामंडलेश्वर से विभूषित कटावला मठ चावण्ड के महंत स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती,उत्तर प्रदेश अयोध्या धाम के महामंडलेश्वर अयोध्या दास महाराज,गुजरात के अंकलेश्वर से युवा संत प्रियांशु महाराज,श्री शक्ति माता मंदिर, बड़गांव-शिवगंज के गादिपति प्रयागराज से शारदा दास महाराज, शिव शक्ति धाम आश्रम वेरा रामपुरा-शिवगंज के स्वामी सत्यप्रकाश महाराज,भीड़ भजन हनुमान मंदिर सुमेरपुर के शिवराम दास महाराज,जावाल के भागवताचार्य जनार्दन ओझा एवं वृद्वावन के भागवताचार्य केतन एस. त्रिवेदी आयोजन की पूर्व संध्या पर 22 अगस्त को श्री केरलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में दोपहर दो बजे आयोजित धर्मसभा में प्रवचन देंगे।इसके बाद सायं पांच बजे सभी संतों का सामेला-स्वागत किया जायेगा।
दवे ने बताया कि पदयात्रा के काम्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर संतों के प्रवचन,भामाशाहों,अर्थ सहयोग के लाभार्थियों का सम्मान व भोजन प्रसादी का कार्यक्रम होगा।
आयोजन की सफलता के आयाम स्थापित करने के लिए समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश कुमावत के संयोजन में अध्यक्ष महेंद्र कुमार दवे,संरक्षक बाबूलाल परिहार, महामंत्री रूपेश देवासी एवं कोषाध्यक्ष पुखराज कुमावत सहित समस्त पदाधिकारी-सदस्य सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।





