Explore

Search

December 31, 2025 8:31 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

नेताजी फाउण्ड़ेशन द्वारा राष्ट्रहित में मनोनयन का दौर जारी

नडियाद के डाॅ.गणपूले नेताजी फाउण्ड़ेशन के गुजरात प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय चिकित्सा मंत्री मनोनीत

-चिकित्सा क्षेत्र में इनकी सराहनीय सेवाओं के मद्देनजर इन महत्वपूर्ण पदों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघवाल ने किया चयन

(सिरोही हैडलाइन)
सिरोही।देश के जाने-माने चिकित्सकों में शुमार मुलजी भाई पटेल युरोलाॅजिकल हाॅस्पीटल नडियाद के डाॅक्टर अरविन्द्र प्रकाश गणपूले को “भारत रत्न” नेताजी सुभाषचन्द्र बोस फाउण्ड़ेशन के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय चिकित्सा मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया हैं।

नेताजी फाउण्ड़ेशन मुख्यालय सिरोही के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल ने राष्ट्रहित में मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी कर नडियाद के डाॅक्टर अरविन्द्र प्रकाश गणपूले को इन दो महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया हैं।
कार्यालय आदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल की ओर से बताया गया हैं कि पहले इन दो पदों पर मेथोडिस्ट हाॅस्पीटल नडियाद के ख्यातनाम जनरल सर्जन डाॅक्टर ऐ.ऐ.जोन(एम.एस.)कार्यरत थे।उनके स्वर्गवासी होने के कारण रिक्त चल रहे स्थान पर महान राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के पदचिन्हों पर चलकर देश सेवा में जुटे नडियाद के ही राष्ट्र विख्यात व कुशल डाॅक्टर अरविन्द्र प्रकाश गणपूले(एम.एस)को तुरंत प्रभाव से फाउण्ड़ेशन के गुजरात प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय चिकित्सा मंत्री पद पर सुशोभित किया गया हैं।

फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिडिया को अवगत कराया कि डाॅ.गणपूले का राष्ट्रहित में उम्दा कार्य प्रणाली व चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सराहनीय सेवाओं के मद्देनजर इन महत्वपूर्ण पदों पर चयन किया गया हैं।साथ ही उन्होंने डाॅ.गणपूले को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय संयोजक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की गुजरात राज्य जन्मस्थली होने से भी डाॅ.गणपूले के इन महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होने से उनकी गरिमा व मर्यादा और भी अधिक बढ़ जाती हैं।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.