Explore

Search

December 31, 2025 8:05 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

संगठनात्मक ढ़ांचे में सुदृढ़ीकरण के मद्देनजर कांग्रेस ने की ओबीसी विभाग के संभाग अध्यक्षों की घोषणा

मोतीलाल सांखला कांग्रेस ओबीसी विभाग के संभाग अध्यक्ष नियुक्त,लोगों में हर्ष की लहर

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।फालना निवासी कांग्रेस नेता पूर्व सरपंच माली मोतीलाल सांखला को कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) विभाग जोधपुर संभाग के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से माली समाज सहित अन्य पिछड़ी वर्ग के लोगों में हर्ष की लहर हैं।

यह महत्वपूर्ण दायित्व सौपने का निर्णय हाईकमान ने कांग्रेस को संगठनात्मक दृष्टि से सुदढ़ करने की दिशा में उनकी कार्यप्रणाली व संगठन के प्रति लम्बे समय से दिये जा रहे योगदान के मद्देनजर लिया गया हैं।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.अनिल जयहिन्द द्वारा राजस्थान के सात संभागों के संभाग अध्यक्षों की जारी लिस्ट में जोधपुर संभाग से मोतीलाल सांखला के नाम की घोषणा होने पर ओबीसी विभाग के शिवगंज नगर अध्यक्ष महेश टांक सहित समाज बंधुओं व ओबीसी वर्ग के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी हैं।साथ ही कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिन्द,प्रदेश अध्यक्ष हर्षराय यादव,राष्ट्रीय नेता राजेंद्र सेन,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली के प्रति आभार प्रकट किया हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों ने कहा हैं कि कांग्रेस ओबीसी विभाग में जोधपुर संभाग के अध्यक्ष पद पर मोतीलाल सांखला का चयन लाजमी हैं।इनके नेतृत्व में कांग्रेस से ओबीसी वर्ग के लोग जुडेंगे और कांग्रेस संगठन संभाग स्तर पर मजबूत होकर उभरेगा।
सांखला की ओबीसी विभाग संभाग अध्यक्ष नियुक्ति होने पर विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी-सदस्यों ने भी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.