
समारोह में उत्कृष्ट कार्यों व समाजसेवा के लिए लक्ष्मण परिहार सहित 37 व्यक्ति सम्मानित
-पुखराज परिहार-
शिवगंज।राष्ट्रीय उत्सव के रुप में मनाए गए उपखंड स्तरीय 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट समाजसेवा व सरकारी कार्यक्रमों में प्रशासन का सहयोग करने वाले नगरपालिका के निवृतमान नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण परिहार सहित विभिन्न 37 लोगों को सम्मानित किया गया हैं।

लक्ष्मण परिहार को उपखंड स्तरीय यह सम्मान प्रवासियों से संपर्क कर एसआईआर कार्य में मेंपिंग के सराहनीय सहयोग करने पर मुल्यांकन के आधार पर प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
सम्मानित हुए अन्य लोगों में केराल निवासी महेन्द्र माली को रक्तदान करने व अन्य को प्रेरित करने, होमगार्ड भूराराम मीणा,सामाजिक कार्यकर्ता मो.यासीन छीपा व मोहम्मद हुसैन को अपनी जान जोखिम में डाल कर जवाई नदी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मददगार बनने,राजेंद्र सिंह सोलंकी को सांस्कृतिक उन्नयन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, श्रीमति हस्तु देवी खंडेलवाल को धार्मिक व सामाजिक आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने,दिनेश यादव को सांप व वन्य जीवों का रेस्क्यू करने के कार्य,समाजसेवा में अमूल्य योगदान देने पर संस्था श्री राज बायोसा सेवा समिति शिवगंज व नेटकोर स्किल डवलपमेंट फाउण्ड़ेशन शिवगंज को भी सम्मानित किया गया हैं।राजबायोसा सेवा समिति का सम्मान सचिव अभिमन्यु सिंह,कानसिंह व विनोद कुमार ने एवं नेटकोर स्किल डवलपमेंट फाउण्ड़ेशन का सम्मान इन्चार्ज मोहम्मद हबीब टांक ने प्राप्त किया।

इनके अलावा सराहनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व समाजसेवियों में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह राव,आयुर्वेद चिकित्सक डाॅक्टर गंगा विष्णु शर्मा,गोताखोर मांगीलाल माली पोसालिया,कनिष्ठ सहायक कैलाश कुमार,वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी देवेंद्र कुमार जीनगर,वरिष्ठ अध्यापक चतराराम, अध्यापक श्रीमति ममता कुमारी गरासिया,ग्राम विकास अधिकारी हनवंत सिंह,अध्यापक हीरालाल प्रजापत, श्रीमति वीणा भटनाकर,कनिष्ठ सहायक हीराराम,सहायक कृषि अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा,पुलिस थाना पालड़ी एम.के सुनील कुमार व पुलिस थाना कैलाश नगर के मोहनलाल,टेक्नीशियन प्रथम नरेंद्र कुमार,जन स्वास्थ्य अ भियांत्रिक विभाग के सहायक होबाराम,मनादर पटवारी गोपाल सिंह देवड़ा,सफाई कर्मचारी रमेश कुमार,आशा सहयोगीनी श्रीमति सीमा देवी,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन,डाॅग हैल्प रेस्क्यू टीम के यशवंत कुमार,विद्यार्थी दशरथ कुमार,राजकीय महाविद्यालय शिवगंज के रोवर्स ग्रुप,एवं देवली के उचित मूल्य दूकानदार मनोहर सिंह, समाजसेवी मिथुन कुमार रावल को भी सम्मानित किया गया।

सभी 37 व्यक्तियों को यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रक्षा भंड़ारी,पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा के हाथों प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
समारोह का संयुक्त संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल व अध्यापिका महिमा सिंह पंवार ने किया।समारोह में विकास अधिकारी मुलेन्द्र सिंह,भाजपा नगर मंड़ल अध्यक्ष ताराराम कुमावत,माली समाज के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल टांक,प्रख्यात सेवानिवृत शिक्षक चित्रकार रुस्तम अली अंसारी सहित विभिन्न संस्थाओं के अनेक पदाधिकारी-सदस्य,गणमान्य नागरिक व व्यापारी उपस्थित रहे।



