Explore

Search

February 15, 2026 5:12 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

मॉडर्न डिफेन्स में पारम्पारिक खेल एवं प्रतिभा समान समारोह आयोजित

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है-गोयल

-समारोह में प्रतिभावान छात्रों के साथ बोर्ड परीक्षा मेॅ सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी किया सम्मानित

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।स्थानीय अंग्रेजी माध्यम मॉडर्न डिफेन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स 2026 पर पारम्पारिक खेलों एव प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी गंगाराम गोयल,नगर पालिका सुमेरपुर के अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित,संस्था निदेशक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित व जगजीत सिंह राजपुरोहित ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया l

तत्पश्चात भारतीय संस्कृति की अतिथि देवो भव:की परम्परा का निर्वहन करते हुए संस्था निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अतिथि मेहमानों का राजस्थान की आन बान शान साफा व माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

मुख्य अतिथि गंगाराम गोयल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।हर बच्चे को कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए।इससे उसका सर्वांगीण विकास होता है।उन्होंने कहा कि आज विद्यालय में देशी पारम्परिक खेलों का आयोजन देख कर बचपन याद आ गया।प्राचीन समय में यही खेल हुआ करते थे आज यह खेल समय के साथ बिल्कुल लुप्त हो गए है।उन्होंने कहा कि आज भारतीय खेलों में गुल्ली डंडा,संतोलिया,मालदडी,कंचा,संगपो,घीपाटा जैसी देसी खेलों के आयोजन कर अपनी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प्रति जाग्रत करने पर मैं विद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

इसीअवसर पर अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि आज विद्यालय का अनुशासन और कार्यक्रम को देख कर मुझे बहुत की ख़ुशी हुई।साथ ही विद्यालय के बच्चों के बारे यह जानकर अत्यंत ख़ुशी हुई कि यहाँ से निकल कर भारतीय सेना,प्रशासनिक सेवा,न्यायिक सेवा व सीए बनकर देश व समाज की सेवा कर रहे है।यह वर्षो की लग्न और तपस्या का परिणाम है।
खेलो का विधिवत शुभारम्भ ध्वजारोहण व पारम्परिक मशाल प्रजवलित कर किया गया।इसके बाद खिलड़ियों द्वारा परेड को मुख्य अतिथि ने सलामी दी।मुख्य अतिथि ने संतोली खेल कर खेलों का विधिवत शुभारंभ किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों प्रतिभावान छात्रों के साथ ही बोर्ड परीक्षा मेॅ सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।संस्था निदेशक ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।खेलों का आयोजन संस्था के सहायक निदेशक भानुप्रताप सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन ऋषभ नागर ने किया।इस अवसर पर बच्चों सहित समस्त स्टॉफ उपस्थिति रही।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.