
व्याख्याताओं के सेवानिवृति समारोह ने कौमी एकता व महिला सम्मान का दिया संदेश
-समारोह में नगर व क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर दी बधाई व शुभकामनाएं
(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।राजकीय सेवा में गौरवशाली 33 व 39 वर्ष पूर्ण कर शनिवार को व्याख्याता पद से सेवानिवृत हुई दो महिलाओं का सेवानिवृति व प्रीतिभोज समारोह कौमी एकता,आपसी भाईचारे व महिला सम्मान का संदेश दे गया।
दोनों व्याख्याताओं के सेवानिवृति व प्रीतिभोज समारोह में पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के अलावा नगर व क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर उनके पति सहित साफा पहनाकर,शाॅल ओढ़ाकर, पुष्पाहारों से लादकर एवं गुलदस्ते व उपहार भेंट कर स्वागत-सम्मान करते हुए सेवानिवृति की बधाई व शुभकामनाएं दी।
शिवगंज निवासी श्रीमती यास्मीन उपखंड क्षेत्र के वाण गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से व्याख्याता पद से गौरवशाली 33 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत हुई।इनका समारोह रिको औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग परिसर में दोपहर को आयोजित किया गया।इनके पति मोहम्मद हबीब टांक भी इसी विद्यालय में अध्यापन कराते हुए तृतीय श्रेणी अध्यापक पद से वर्ष 2024 में सेवानिवृत हुए थे।

इस समारोह में आमंत्रण पर राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओटाराम देवासी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया, उपाध्यक्ष हिमपाल सिं देवल,अन्तरराष्ट्रीय ख्यातनाम चित्रकार आर.एस. राठौड़,राजस्थान के जाने-माने चित्रकार रुस्तम अली अंसारी,घांची सेवा संस्थान शनिधाम कालन्द्री के पूर्व अध्यक्ष हरजी भाई मोदी,श्री क्षत्रिय घांची सदगुरु धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष छगनलाल बोराणा,पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, सुमेरपुर के पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता हरिशंकर मेवाड़ा,राजकीय जिला चिकित्सालय शिवगंज से सेवानिवृत प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर गोपाल सिंह निरवान,प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीश परिहार,शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत,वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम गोयल,वरिष्ठ जर्नलिस्ट पुखराज परिहार,पेंशनर समाज शिवगंज के अध्यक्ष रघुनाथ राम मीणा,सचिव जयसिंह राठौड़,शिक्षाविद मोहनलाल सोनी व पेंशनर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी-सदस्यों सहित सभी जाति,धर्म व समुदाय की अनेक प्रमुख हस्तियों ने सम्मिलित होकर कौमी एकता,आपसी भाईचारे का परिचय दिया।

इसी तरह शिवगंज की गोकुलवाड़ी काॅलोनी में जायी-जन्मी व पढ़ी-पली श्रीमती वीणा टांक भी निकटवर्ती वेरा जेतपुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से 39 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत हुई।इनके पति अमृतलाल टांक भी सहायक लेखाधिकारी पद से वर्ष 2019 में सेवानिवृत हुए थे।
इनका समारोह नगर के मातो श्री भवन में रात्रि को आयोजित किया गया।जहां पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हनवन्त सिंह मेड़तिया,नगरपालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण परिहार,माली समाज सेवा संस्थान शिवगंज के अध्यक्ष शंकरलाल मंडोरा परिहार,माली समाज नवयुवक मंड़ल के अध्यक्ष नरेंद्र परिहार,श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश सोलंकी एवं पेंशनर समाज के समस्त पदाधिकारी-सदस्यों सहित विभिन्न समाज के अनेक प्रमुख लोगों ने शिरकत कर महिला सम्मान के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
दोनों महिला व्याख्याताओं की सेवानिवृति 31 मई को होनी हैं लेकिन विद्यालयों में आरम्भ ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते 16 मई को ही सेवानिवृत हो गई।




