Explore

Search

July 9, 2026 12:07 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

गोकुलवाड़ी में हनुमान मंदिर मूर्ति प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

महोत्सव में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित अनेक प्रमुख लोगों ने की शिरकत

-आयोजन में 3500 से 4000 धर्मप्रेमी सज्जनों ने भाग लेकर दर्शन व भोजन प्रसाद अर्जित किया

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।माली बाहुल्य गोकुलवाड़ी काॅलोनी चौक स्थित छत्तीस कौम के श्री हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महोत्सव के रुप में मनाई गई।

मंदिर का संचालन कर रही श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय आयोजन में धार्मिक, सामाजिक,व्यापारिक व राजनैतिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों सहित 3500-4000 की संख्या में भक्तों,श्रद्वालुओं एवं धर्मप्रेमी माताओं-बहिनों,पुरुषों व बाल-गोपालो ने भाग लेकर नव प्रतिष्ठापित राम भक्त हनुमान जी के दर्शन,भव्य भजनों व भोजन प्रसादी का लाभ लेकर अपने को धन्य माना।

भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ सोमवार को तीसरे पहर महिला संगीत से किया गया।इस कार्यक्रम में करीब 250 धर्मप्रेमी माताओं-बहिनों ने सम्मिलित होकर भजनों की सुन्दर प्रस्तुति का आनंद उठाया।रात्रि में विशाल भजन संध्या आयोजित की गई।भजन कार्यक्रम में सुमेरपुर की जीतु माली एण्ड पार्टी के कलाकार किरवा के हजारीमल, सुमेरपुर के दलपत चौहान,गोंगावा के विनोद व सेवाड़ी के महेन्द्र ने देवताओं विशेषकर हनुमान जी पर इतनी शानदार प्रस्तुति देकर देर रात तक ऐसा समा बांधा कि भक्तगण व श्रद्वालु भक्ति में लीन हो गए।

दूसरे दिन के कार्यक्रमों में मंगलवार को शुभारंभ मंदिर शिखर पर आजीवन लाभार्थी परिवार सुमेरपुर के स्वर्गीय श्रीमती उमराव देवी धर्मपत्नी भगतजी धरमाराम परिहार द्वारा ध्वज पताका फहराकर किया गया।गाजो-बाजो के साथ आये इस परिवार के सभी सदस्यों का आयोजन समिति की ओर से ढ़ोल-धमाको के साथ फूल-मालाओं से स्वागत कर ध्वज पताका फहराई गई।इसके पश्चात मंदिर में महा आरती की जाकर बतौर मिष्ठान लापसी व ठोर का भोग अर्पित कर उपस्थित श्रद्वालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस बीच भोजन प्रसादी के लाभार्थी परिवार श्रीमती जशोदा देवी धर्मपत्नी रमेश जी मंड़ोरा परिहार,पुत्र प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीश परिहार,हितेश परिहार,सभी पारिवारिक सदस्यों व निकट के रिश्तेदारों को भी उनके निवास से आयोजन समिति द्वारा ढ़ोल-धमाकों के साथ ससम्मान मंदिर तक लाया गया।

इस दौरान दिन में भी भव्य भजनों के रंगारंग कार्यक्रम में भजन गायक कलाकारों ने श्रद्वलुओं को भक्ति रस से सराबोर कर मंत्रमुग्ध किया।रात्रि व दिन के भजनों में नृत्य कलाकार कालु मारवाड़ी ने चामुंडा माता,गवरी व हनुमान जी का स्वांग रचित नृत्य कर सबको भावविभोर किया।रात्रि में मंच संचालन सेवानिवृत शिक्षक अशोक गहलोत एवं दिन में मंच संचालन माली समाज सेवा संस्थान के प्रवक्ता प्रकाश परिहार ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रुप से भीड़ भजन हनुमान मंदिर सुमेरपुर के बाल संत शिवराम दास महाराज का सानिध्य रहा।

अतिथियों का किया सम्मान-
दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम में आमंत्रित राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओटाराम देवासी,पूर्व विधायक संयम लोढ़ा,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान जीवाराम आर्य,सिरोही के समाजसेवी रघुनाथ देवड़ा,पूर्व सभापति ताराराम माली,भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल माली,मुम्बई हाईकोर्ट के एडवोकेट एम.डी.माली,गोयली के भजन सम्राट प्रकाश माली,नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष वजिंग राम घांची, पूर्व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण परिहार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.हनवंत सिंह मेड़तिया,भाजपा नगर मंड़ल अध्यक्ष ताराराम कुमावत,जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव विजय सिंह देवड़ा,क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी,श्रीराम गौशाला कोलीवाड़ा के अध्यक्ष धीरज सांखला,सुमेरपुर के समाजसेवी महेश परिहार,नरेश सांखला,दीपक गोयल,मूलचंद परिहार,हीरागर समाज के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र धवल,रावणा राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष नटवर सिंह गहलोत,रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष प्रदीप मेवाड़ा,आयोजन की पाली व जोधपुर से एक साथ प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र दैनिक मरुनाद के माध्यम से शानदार कवरेज करने के लिए वरिष्ठ जर्नलिस्ट पुखराज परिहार का साफा-पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।अपने स्वागत-सम्मान से अभिभूत भजन सम्राट प्रकाश माली ने भी हनुमान जी पर एक शानदार भजन प्रस्तुत किया।

राज्यमंत्री ने किया संबोधित-
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने एवं आमंत्रित कर धर्मप्रेमी सज्जनों व मंदिर में दर्शन का लाभ देने के लिए आयोजन समिति अध्यक्ष मुकेश सोलंकी सहित सभी पदाधिकारी-सदस्यों के प्रति कर्तज्ञता पुर्वक आभार प्रदर्शित किया।

लाभार्थी परिवारों का किया बहुमान-
आयोजन की सफलता में अर्थ सहयोगी बने लाभार्थी परिवारों में भोजन प्रसादी व ध्वजा के लाभार्थियों के अलावा भजन संध्या व टेन्ट व्यवस्था के लाभार्थी अहमदाबाद व्यवसायी श्रीमती मंजुदेवी धर्मपत्नी देवीलाल सोलंकी रुकाड़ा,आमंत्रण पत्रिका के लाभार्थी पुखराज पुत्र छोगाराम गहलोत,मंदिर पर फूलों से डेकोरेशन के लाभार्थी स्वर्गीय मोहनलाल पुत्र वक्ताजी गहलोत, शीतल जल व फोटोग्राफी के लाभार्थी स्वर्गीय धर्माराम पुत्र खीमाजी गहलोत,छाछ(मट्ठा)के लाभार्थी श्याम मित्र मंडल, गोकुलवाड़ी,चाय व्यवस्था के लाभार्थी स्वर्गीय बाबूलाल पुत्र हीराजी कच्छवाह,सुबह आरती प्रसाद के लाभार्थी रमेश कुमार पुत्र आईदान जी सुंदेशा,शाम को आरती प्रसाद के लाभार्थी देवाराम पुत्र हकाजी परमार घांची, भामाशाहों के स्वागत के लाभार्थी मोहनलाल पुत्र हीराजी कच्छवाह, महिला भजन प्रसाद के लाभार्थी श्रीमती शांतिदेवी धर्मपत्नी पुखराज गहलोत,हनुमान मूर्ति आंगी के लाभार्थी बाबूलाल पुत्र हीराजी माली,सुबह आरती के लाभार्थी कैलाश कुमार पुत्र देवाराम गहलोत व शाम की आरती के लाभार्थी चम्पालाल पुत्र लखमाराम गहलोत परिवार में महिलाओं का चुन्दडी व पुष्पाहार से एवं पुरुषों का साफा-पुष्पाहार पहनाकर बहुमान किया गया।

इन्होंने हाथ बटाकर आयोजन को बनाया सफल-
मंदिर की देखरेख कर रहे माली समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल परिहार,अन्य पदाधिकारी-सदस्य गणेशराम भाटी,नारायणलाल परिहार,मांगीलाल गहलोत, मांगीलाल टांक,दिलीप टांक,बाबूलाल गहलोत,अमृतलाल टांक,माली समाज नवयुवक मंड़ल अध्यक्ष नरेंद्र परिहार, आयोजक श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश सोलंकी व सचिव महेश टांक के नेतृत्व में ओमप्रकाश परिहार,प्रकाश टांक,विजय सुंदेशा,मयूर परिहार,गौतम परिहार,जतीन कुमावत,हर्षद गहलोत,ओमप्रकाश गहलोत, रविन्द्र परिहार,रणजीत चौहान,उम्मेद परिहार,महेंद्र गहलोत, धीरज गहलोत आदि पदाधिकारी-सदस्यों ने टीम वर्क से तैयारियों में जुट कर आयोजन को सफलता के आयाम तक पहुचाने में हाथ बटाया।मातृशक्ति में श्री महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष उषा सोनी,ओमबाला परमार,दूर्गा देवी गहलोत,पंकू कुमावत,सीता कुमावत,पिंकी देवी गहलोत, पुष्पा परिहार इत्यादि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उपस्थित देकर योगदान दिया।

मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से नहलाकर,मंदिर परिसर को फूल मालाओं से सजाकर एवं छाया के लिए पानी के फव्वारा युक्त विशाल पांडाल की समुचित व्यवस्था ने भी आयोजन को आकर्षक बनाया।मूर्ति पर आकर्षक आंगी की सजावट कलाकार अर्जुन खत्री व लक्ष्मण महाराज ने मिलकर 4 घंटे के समयान्तराल में कर श्रद्वालुओं के दर्शनार्थ प्रदर्शित किया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.