Explore

Search

July 9, 2026 12:08 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

पवित्र अमरनाथ यात्रा

शिवगंज के समाजसेवी धनराज गहलोत अमरनाथ बालटाल भंडारा संचालन समिति के चेयरमैन बने

-श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बदायू-बरेली के प्रधान संजय पाराशरी ने सर्वसम्मति से की घोषणा

(सिरोही हैडलाइन )
शिवगंज।पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियो की सेवार्थ पिछ्ले 20 वर्षों से बालटाल-दो मेल पर लगने वाले विशाल भंडारे का संचालन कर रही श्री शिव शक्ति समानव सेवा समिति,बदायु-बरेली के चेयरमैन पद पर शिवगंज निवासी धनराज गहलोत को नियुक्त किया गया हैं।

अमरनाथ यात्रियो की सेवा में जुटी श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बदायू-बरेली के प्रधान संजय पाराशरी ने सर्वसम्मति से धनराज गहलोत की यात्रियो के प्रति आत्मीय सेवा भावना को देखते हुए उक्त घोषणा की हैं।
राजस्थान के सिरोही जिला अन्तर्गत शिवगंज नगर के समाजसेवी धनराज गहलोत को समिति के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी से नवाजे जाने पर संचालन समिति के सभी सेवादार पदाधिकारी-सदस्यों ने खुशी व शुभकामना के साथ अपनी सहमति जताते हुए कहा कि अब गहलोत के मार्गदर्शन में हम सभी सेवादार निःस्वार्थ भाव से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु यात्रियो की सेवा व सहयोग हेतू तत्पर एवं तन-मन व धन से समर्पित रहेंगे।

बालटाल,बदायू-बरेली भंडारा समिति के नवनियुक्त चेयरमैन धनराज गहलोत ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधान संजय पाराशरी के साथ समस्त सेवादारों का दिल की गहराई से आभार प्रदर्शित किया हैं।
गहलोत ने सिरोही हैडलाइन को बताया कि हम सभी सेवादार बड़े ही भाग्यशाली हैं कि अमरनाथ यात्रा पर जाने व दर्शन कर वापस लौटने वाले सभी यात्रियो की सेवा का पुरा-पुरा लाभ बालटाल भंडारे को मिलता हैं।
गहलोत को अमरनाथ बालटाल भंडारा संचालन समिति के चेयरमैन नियुक्त करने पर शिवगंज के धर्मप्रेमी सज्जनों व समाजसेवियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए समिति के प्रधान व सभी सेवादारों के प्रति कर्तज्ञता पुर्वक आभार जताया हैं।

धनराज गहलोत अमरनाथ यात्रियो की निःशुल्क सेवा में जम्मू भंडारे में 10 व बालटाल भंडारे में 03 वर्ष से प्रधान सेवादार के रुप में हाथ बटा रहे हैं।उन्होंने बताया कि वे दानदाताओं से मिलने वाली अन्नदान राशि से संस्था के अलावा जम्मू,बालटाल,व गुफा पर लगने वाले भंडारों को भी तीन साल से सहयोग करते है।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.