Explore

Search

July 9, 2026 12:07 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

माली समाज नवयुवक मंड़ल के 8 दिवसीय वार्षिकोत्सव का मैराथन दौड़ से किया शुभारंभ

करीब डेढ़ किलोमीटर की इस मैराथन में 250 समाज बंधुओं ने दौड़ लगाई

-मैराथन दौड़ को लहराते समाज के ध्वज के साथ हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

-सहभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।माली समाज नवयुवक मंड़ल शिवगंज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति मनाए जा रहे 08 दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ रविवार को प्रातःमैराथन दौड़ से किया गया।
करीब डेढ़ किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ को नगर की गोकुलवाड़ी काॅलोनी चौक से सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक नारायणलाल परिहार के सुपरविजन में समाज के लहराते ध्वज के साथ लाभार्थी परिवार के सदस्य अजय भाटी,माली समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल परिहार व नवयुवक मंड़ल के अध्यक्ष नरेंद्र परिहार ने संयुक्त रुप से विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मैराथन का समापन श्री केरलेश्वर महादेव मंदिर के बाहर किया गया।

मैराथन में करीब 250 की संख्या में बाल-गोपालो, लडकियों,युवकों व वयस्कों ने भाग लेकर दौड़ लगाई।
मैराथन में सहभागी बने 0 से 15 वर्षिय बालकों में विहान प्रथम, शांतिलाल द्वितीय व ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे।इसी तरह 16 से 30 वर्षिय बालकों में विशाल,कुलदीप व मनोज ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान किया। 31 से 35 वर्षिय युवाओं में किशनलाल ने प्रथम,परबत कच्छवाह ने द्वितीय व दिक्षित ने तृतीय स्थान पाया। 50 की उम्र पार कर चुके वयस्कों में शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत प्रथम,प्रकाश कुमार द्वितीय व महेश परिहार तृतीय स्थान पर रहे।
दौड़ में बालिकाएं भी पीछे नहीं रही। 0 से 20 वर्षिय बालिका वर्ग में ईशिका ने प्रथम,भाविका ने द्वितीय व शवारा ने तृतीय स्थान हासिल किया।सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

मैराथन दौड़ में प्रदेश कांग्रेस सचिव हरीश परिहार,वरिष्ठ जर्नलिस्ट पुखराज परिहार,माली समाज सेवा संस्थान व नवयुवक मंडल के पदाधिकारी-सदस्यों में मांगीलाल टांक, मांगीलाल गहलोत,शंकरलाल सुन्देशा परिहार,बाबूलाल गहलोत,मोहनलाल गहलोत,गणेशराम भाटी,छोगाराम भाटी, अमृतलाल टांक,महेश टांक,महेंद्र गहलोत,विजय सुन्देशा व लाभार्थी प्रकाश भाटी इत्यादि सहित अनेक युवकों ने भी सहभागीता निभाकर जोर आजमाइश की।माली समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कांता देवी परिहार ने उपस्थित रहकर सहभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.