Explore

Search

July 31, 2026 3:02 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026

श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया।

-महोत्सव में 300 की संख्या में भक्तों व महाराज के शिष्यों ने भाग लेकर पूजन कर आशीर्वाद पाया

(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर जीवन में ज्ञान का प्रकाश लाने वाले मनुष्य जीवन के सभी गुरुओं के सम्मान का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को बड़गांव-देवली मार्ग पर स्थित श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बेहद उत्साह, उमंग व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

जवाई नदी के किनारे प्राकृतिक सौंदर्य को समेटे पाण्डव कालीन भगवान भोलेनाथ का दर्शनीय स्थल श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर धाम में प्रतिवर्ष चारभूजा धाम अयोध्या से आकर चातुर्मास कर रहे महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित अयोध्या दास महाराज का गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरसिंह राठौड़,सचिव रामलाल खंडेलवाल,कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल जैन,सदस्य हरिराम सोनी, मालाराम मीणा व लालाराम देवासी,भोजन प्रसादी के लाभार्थी वेरा जैतापुरा के भैरुसिंह देवड़ा,रघुनाथ सिंह,जसवन्त सिंह व जालम सिंह,महादेव के परम भक्त पारसमल सोनी,जशोदा बेन सोनी,संजय सोनी,देव किशन सोनी,पिंकू भाई जैन,रामसिंह जोधा,नारायण सोनी,श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के सदस्य किस्तूरराम घांची, पूर्व मीडिया प्रभारी पुखराज परिहार व जितेंद्र परिहार के अलावा महाराज के शिवगंज-सुमेरपुर, बड़गांव व देवली इत्यादि निकटवर्ती गांवों से करीब 300 की संख्या में महिला-पुरुष शिष्यों ने कार्यक्रम में पहुंचकर मंदिर में श्रृंगारित महादेव की शिवलिंग व रामभक्त हनुमान जी के दर्शन किए तथा पांडाल में सुव्यवस्थित सजाए गए मंच पर आसीन कुर्सी पर विराजमान महाराज अयोध्या दास का विधि पूर्वक पूजन किया एवं पुष्पाहार पहनाकर स्वागत-सम्मान करते हुए दंडवत प्रणाम करते हुए ऑआशीर्वाद प्राप्त किया।तत्पश्चात भगवान के प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

मंदिर में सुबह से ही भक्तों व महाराज के शिष्यों का आगमन शुरु हो गया था।बढ़ती संख्या के साथ निर्धारित समय 09.30 बजे महाराज के पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।महाराज ने भोजन प्रसादी की उत्तम व्यवस्था के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शानदार आयोजन कर लोगों को धर्मलाभ देने के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी-सदस्यों को अपनी मुखारविन्द से आशीर्वचन प्रदान किया।साथ ही अपने सभी शिष्यों के कल्याण,मंगल व सुख के लिए शुभ आशीर्वाद दिया।

महर्षि वेद व्यास के प्राकट्य दिवस पर प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा मनाने की पौराणिक परम्परा का निर्वाह करते हुए ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए गए महोत्सव के दौरान व्यास पूजा भी की गई।
महोत्सव के अवसर पर भजन सत्संग कार्यक्रम भी रखा गया।बड़गांव के देशी भजनों के गायक कलाकार संत मांगीलाल वैष्णव व अशोक भाई खंडेलवाल एण्ड पार्टी ने देवों के देव महादेव को समर्पित करते हुए उम्दा भजनों की प्रस्तुति के साथ गुरु की महिमा का गुणगान किया।

अयोध्या से पदार्पण पर महाराज का किया स्वागत-सम्मान-
अयोध्या से चातुर्मास के लिए मंगलवार को बड़गांव पदार्पण पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी-सदस्यों व महाराज के शिष्यों ने उनका फूल-हारों से स्वागत-सम्मान कर मंदिर तक ले जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.