
श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रुद्राभिषेक व भोजन प्रसादी का हुआ भव्य आयोजन
-इस आयोजन में 01 हजार भक्तों व श्रद्वालुओं ने सम्मिलित होकर भोजन प्रसादी का लाभ लिया
-पुखराज परिहार-
शिवगंज।द्वापर युग में पाण्डवों द्वारा स्थापित बड़गांव-देवली मार्ग पर प्रकृति की ओट में जवाई नदी के किनारे स्थित भगवान भोलेनाथ के अति प्राचीन दर्शनीय स्थल श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति चारभूजा धाम अयोध्या से आकर चातुर्मास कर रहे महामंडलेश्वर अयोध्यादास महाराज के परम शिष्य व भोलेनाथ के भक्त परिवार ने पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर शुक्रवार को रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन कर 01 हजार भक्तों,श्रद्वालुओं व महामंडलेश्वर के शिष्यों को भोजन प्रसादी से लाभान्वित किया।

सुमेरपुर के अणगौर गांव निवासी एवं बैंगलोर व्यवसायी महेन्द्र सिंह पुत्र कान सिंह राठौड़ द्वारा अपनी पहली धर्मपत्नी सम्पत कुंवर की याद में उनकी श्रावण मास में पुण्यतिथि पर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व भोजन प्रसादी का भव्य आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा हैं।
मंदिर में प्रातः09.00 से 12.00 बजे तक वृद्वावन के पंडित अखिलेश शर्मा के विधि मंत्रोच्चारण में रुद्राभिषेक आयोजक महेंद्र सिंह व उनकी मौजूदा धर्मपत्नी श्रीमती नीलम कुंवर द्वारा किया गया।तत्पश्चात भोजन प्रसादी का शुभारंभ कर आमंत्रण पर आए भक्तजनों को लाभ दिया गया।

आयोजक का स्वागत-सम्मान कर जताया आभार-
इस भव्य आयोजन के साथ श्रावण मास में 09 से 15 अगस्त तक सात दिवसीय भागवत कथा करवाने पर आयोजक महेंद्र सिंह राठौड़ का मंदिर का संचालन कर रही श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के संरक्षक महामंडलेश्वर अयोध्यादास महाराज,अध्यक्ष अमरसिंह राठौड़,उपाध्यक्ष चुन्नीलाल सुथार,सचिव रामलाल खंडेलवाल,उप सचिव दिनेश भाई माली,कोषाध्यक्ष गिरधारी भाई जैन,सदस्य महेंद्र सिंह राणावत,देवी सिंह भाटी, कांतिलाल खंडेलवाल,हरीराम सोनी,नारायणलाल सिंह राणावत,रुपाराम मीणा,मालाराम मीणा,दिनेश भाई सुथार, विलास भाई मराठा व लालाराम देवासी व वहां मौजूद अन्य ने पुष्पाहार पहनाकर स्वागत-सम्मान कर उनके प्रति आभार प्रदर्शित किया गया।


इन प्रमुख लोगों ने की शिरकत-
इस अवसर पर मुख्य रुप से आयोजक परिवार के ठाकुर गंगा सिंह,भवानी सिंह,गंगा सिंह,देवी सिंह,गजेंद्र सिंह,मूल सिंह, शैल सिंह,महेंद्र सिंह सोनीगरा,जालम सिंह,मुकन सिंह व सज्जन सिंह के अलावा शिवगंज,बड़गांव,देवली व तखतगढ़ इत्यादि से आए भक्तों में ठाकुर पृथ्वी सिंह,किशन सिंह राणावत,पूर्व पार्षद झनकार सिंह राणावत,देवकिशन सोनी,चम्पालाल चौहान,भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सुथार,गणपत सुथार,बाबूलाल शर्मा,रविन्द्र सिंह जोधा,गजेंद्र सिंह जोधा,संजय अरोड़ा,स्नेक लवर अशोक सोनी,संजय सोनी,हनुमान सोनी,श्री महादेव महिला मंड़ल शिवगंज की अध्यक्ष श्रीमती उषा सोनी, श्री सनातन महिला मंड़ल की मंजू गहलोत,दमयंती दिवाकर,ललिता शर्मा,मंजू सैन व नर्मदा सोनी सहित बड़ी तादाद में माताओं-बहिनों व पुरुषों ने सम्मिलित होकर देवों के देव महादेव एवं रामदूत हनुमान जी के दर्शन,अयोध्यादास महाराज का आशीर्वाद व भोजन प्रसाद अर्जित किया।


नौ अगस्त को होगा भागवत कथा का शुभारंभ-
मंदिर परिसर में भामाशाह महेंद्र सिंह राठौड़ की ओर से 09 अगस्त को भव्य भागवत कथा का शुभारंभ किया जायेगा।
चातुर्मास कर रहे मंदिर संचालन समिति के संरक्षक महामंडलेश्वर अयोध्यादास महाराज सात दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन श्रद्वालुओं को अपने मुखारविन्द से कथा का श्रवण करायेंगे।
भागवत कथा का समापन 15 अगस्त को होगा।शुक्रवार को आयोजित रुद्राभिषेक व भोजन प्रसादी कार्यक्रम के दौरान मंदिर सेवा समिति की ओर से सचिव रामलाल खंडेलवाल ने संचालन करते हुए उपस्थित महानुभावों को भागवत कथा आयोजन की जानकारी देते हुए प्रतिदिन कथा का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य करने का आह्वान किया।

मंदिर में प्रतिदिन हो रहा हैं रुद्राभिषेक व रामचरित मानस का पाठ-
पवित्र श्रावण मास में गुरु पूर्णिमा से मंदिर में प्रतिदिन महादेव को समर्पित रुद्राभिषेक व हनुमान जी के भगवान राम को समर्पित रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा हैं।रुद्राभिषेक मंदिर सेवा समिति के सदस्य विलास भाई मराठा द्वारा शिवगंज के पंडित संतोष त्रिवेदी के मंत्रोच्चारण में अलसुबह 04.00 से 07.00 बजे किया जा रहा हैं।
रामचरित मानस का पाठ प्रतिदिन अनुभवी लोगों द्वारा किया जा रहा हैं।इस तरह चातुर्मास महोत्सव दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ हैं।





