Explore

Search

August 2, 2026 4:43 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

लायंस क्लब सुमेरपुर का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

लायंस क्लब सुमेरपुर के सेवा कार्यों से बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

-कार्यक्रम में खिलौनों का वितरण कर विद्यार्थियों को दिया सेवा,स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(सिरोही हैडलाइन)
सुमेरपुर।लायंस क्लब सुमेरपुर द्वारा Flight of Dreams अर्थात सपनों की उड़ान अभियान के अंतर्गत श्री चेतन विद्या मंदिर,आर्य समाज, सुमेरपुर में सेवा,शिक्षा एवं समाज कल्याण को समर्पित प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, अध्ययन सामग्री,खिलौने,बिस्किट,चॉकलेट,पेंसिल सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।साथ ही विद्यालय परिसर में किचन गार्डन विकसित करने के उद्देश्य से गमलों का वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।सेवा कार्यों से बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह की अनूठी झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लायंस क्लब सुमेरपुर की प्रेरणा से स्वर्गीय सत्यनारायण अग्रवाल सुपुत्र स्वर्गीय किशनलाल अग्रवाल की पावन स्मृति में उनके परिवार द्वारा बच्चों को खिलौनों का वितरण रहा।परिवारजनों ने इस सेवा कार्य को दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए समाज सेवा के ऐसे कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन दीपक गोयल, सचिव लायन भूपेन्द्र गोयल,क्लब प्रशासक मधुसूदन सिंघल,मितेश गोयल,राकेश सिंघल,एमजेएफ अशोक सिंघल,सुरेश गोयल,पिंकेश सिंघल,अरुण गुप्ता,राम सिंघल, रंजना गोयल,नीरू गोयल व अलका अग्रवाल सहित अनेक लायन सदस्य एवं भामाशाह परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों एवं भामाशाह परिवार का पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा लायंस क्लब सुमेरपुर द्वारा शिक्षा एवं समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।

क्लब सचिव लायन भूपेन्द्र गोयल ने बताया कि लायंस क्लब सुमेरपुर भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई जा सके।
क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन दीपक गोयल ने सेवा अभियान में सहयोग देने वाले भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग से ही ऐसे जनहितकारी कार्य सफल होते हैं और इसी भावना से लायंस क्लब सुमेरपुर मानव सेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

क्लब प्रशासक मधुसूदन सिंघल ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता,विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।उन्होंने किचन गार्डन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने सेवा,शिक्षा, स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहयोग के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Sirohi Headline
Author: Sirohi Headline

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
Infoverse Academy

Read More Articles

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.