
श्री शक्ति माता मंदिर प्रांगण पर गुरु पूर्णिमा का सबसे बड़ा महोत्सव श्रद्वा व भक्ति भाव से सम्पन्न
-महोत्सव के निमित्त भोजन प्रसादी कार्यक्रम में 35 सौ लोगों ने भाग लिया
-महामंडलेश्वर अयोध्या दास महाराज व डाॅ.दम्पत्ति का किया किया स्वागत-सम्मान
(सिरोही हैडलाइन)
शिवगंज।गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को समर्पित गुरु पूर्णिमा का सबसे बड़ा महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति श्री शक्ति माता मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
जवाई नदी की तट पर शिवगंज व बड़गांव के बीच प्राकृतिक रुप से हरियाली का सौंदर्य धारण किए स्थित अज्ञान और बुराई का नाश करने वाली जगत जननी शक्ति माता धाम पर हाल ही में गादिपति हुए शारदा दास महाराज के पावन सान्निध्य में ट्रस्ट द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के निमित्त रखे गए भोजन प्रसादी कार्यक्रम में करीबन 03 हजार से 35 सौ की संख्या में शक्ति माता के महिला-पुरुष भक्तों, श्रद्वालुओं धर्मप्रमियों व शिष्यों ने सम्मिलित होकर प्रसाद पाया।

महाराष्ट्र राज्य के नाशिक जिला अन्तर्गत ध्रुव नगर मूल के 43 वर्ष की आयु में सन 1968 के दौरान अपना ग्रहस्थ जीवन त्याग कर भक्ति के मार्ग पर चल पड़े मराठा शिवाजी की तपो भूमि रहा शक्ति माता मंदिर प्रांगण पर भक्तों के अर्थ सहयोग से गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को बड़े ही धूमधाम, श्रद्वा व समर्पण भाव से मनाया गया।एक छोटे से मंदिर में विराजमान आद्यशक्ति की निरंतर 45 वर्ष तक सेवा,पूजा व भक्ति करते हुए भक्तों व अपने शिष्यों के सहयोग से शिवाजी को तपस्या के मद्देनजर शिवदास महाराज के नाम से पुकारा व जाना जाने लगा।
भक्तों की संख्या में साल दर साल बढोतरी होने पर इस दर्शनीय स्थल का संचालन करने के लिए श्री शक्ति माता मंदिर ट्रस्ट का गठन किया गया।इसके साथ ही प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।


बहुत ही सुंदर व आकर्षक बिजली की रोशनी व अन्य सजावट के साथ आयोजित महोत्सव के दौरान गुरु के प्रति श्रद्वा व समर्पण का कार्यक्रम प्रातः07.15 बजे शुभ मुहूर्त में शुरु किया गया।मंदिर में स्थाई रूप से तपस्या करते हुए अपने परिवारजनों से मिलन पश्चात वर्ष 2017 में अपने मूल गांव में ही ब्रह्मलीन हुए शिवदास महाराज एवं उनके पूजनीय भगवान दत्तात्रेय की तस्वीर को साक्षात मानकर ट्रस्ट के पदाधिकारी-सदस्यों एवं शिष्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन किया गया।तत्पश्चात सायं 05.00 बजे से महिला भजन का शानदार कार्यक्रम रखा गया।भजन कार्यक्रम में स्थानीय महिला भजन गायकों ने शक्ति माता व गुरुवर को समर्पित करते हुए उम्दा भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए महिलाओं को नाचने व झुमने पर विवश किया।


महोत्सव में सहभागी बने सभी भक्तों,श्रद्वालुओं व शिष्यों ने शक्ति माता,सबका मालिक एक शिरडी वाले सांई बाबा व शिवदास महाराज की प्रतिमा के दर्शन,महिला भजन व भोजन प्रसादी का लाभ प्राप्त किया।


ट्रस्ट ने डाॅ.दम्पति का किया स्वागत-सम्मान-
महोत्सव में आमंत्रण पर रमणीक दर्शनीय स्थल पर पहली बार दर्शनार्थ आये सुमेरपुर के राजकीय मेहता उप जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी(पीएमओ)डाॅ.महिपाल सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी महिला रोग व प्रसुति की वरिष्ठ विशेषज्ञ डाॅ.अनुपम जाखलिया का मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी ट्रस्टीगणों की उपस्थिति में अध्यक्ष मोहनलाल सुथार व सचिव दामोदर लाल शर्मा ने साफा,शाॅल व पुष्पाहार से स्वागत-सम्मान किया।
डाॅक्टर दम्पत्ति का यह सम्मान डाॅ.अनुपम जाखलिया द्वारा शिवगंज के राजकीय जिला चिकित्सालय में पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान एक जनसेवक के रुप में पीडितों की सराहनीय सेवा करने के लिए किया गया।डाॅक्टर दम्पत्ति ने स्वागत-सम्मान पर मंदिर ट्रस्टियों के आभार प्रदर्शित किया।डाॅ.दम्पत्ति रमणीय स्थल से इतने अभिभूत हुए कि उन्होंने एक बार फिर सपरिवार आने की जिज्ञासा जताई।


महामंडलेश्वर अयोध्या दास महाराज का भी हुआ पदार्पण-
अयोध्या नगरी से आकर श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चातुर्मास कर रहे महामंडलेश्वर अयोध्या दास महाराज का भी भोजन प्रसादी के समय अपने शिष्यों के साथ पदार्पण हुआ।मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका शिष्यों सहित एवं वहां पहले से ही मौजूद गादिपति शारदा दास महाराज व संत मांगीलाल वैष्णव का शाॅल ओढ़ाकर व दक्षिणा देकर बहुमान किया गया।


इन्होंने सेवा में बटाया हाथ-
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनलाल सुथार,उपाध्यक्ष छगनलाल भाटी,सचिव दामोदर लाल शर्मा,सह कोषाध्यक्ष भबुत सिंह भाटी, सदस्य धनसिंह परमार,रणजीत सिंह, संजय सोनी,गौरव सोनी,उप समिति सदस्य महेंद्र सिंह राणावत,छगनलाल सुथार व गणेशराम कुमावत ने लोगों की सेवा में उपस्थित रहकर अगवानी की।


इन प्रमुख लोगों की रही सहभागीता-
महोत्सव में मुख्य रुप श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट के मंत्री गंगाराम गोयल,उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला,कोषाध्यक्ष फूलाराम सुथार,सदस्य किस्तूरराम घांची,जयंतीलाल सोनी, प्रकाश भाटी,सहयोगी सदस्य महिपाल सिंह राणावत, शंकरलाल भाटी,नगरपालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण परिहार,श्री राधा श्याम सुंदर संस्थान शिवगंज के सचिव यदुनन्दन दास,माली समाज के पदाधिकारी मांगीलाल टांक, नारायणलाल परिहार,गणेशराम भाटी,पेंशनर समाज शिवगंज के जयसिंह राठौड़,देव किशन अरोड़ा,प्रताप सिंह राठौड़,चुन्नीलाल परिहार, भूरसिंह परिहार,अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिनाम चित्रकार आर.एस.राठौड,उप प्रधानाचार्य बलवंत सिंह राठौड़,मंदिर ट्रस्ट के सहयोगी सदस्य वरिष्ठ जर्नलिस्ट पुखराज परिहार,सेवा परमो धर्म संस्था के अध्यक्ष दूदाराम गहलोत,सदस्य मदनलाल सुन्देशा,गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल परिहार,श्री सनातन धर्म सेवा समिति के जितेंद्र परिहार, अरविंद परारिया, खिमचंद टेलर समाजसेवी देवकिशन सोनी,नारायणलाल मंड़ोरा परिहार,गोविंद कुमार सुथार, थानाराम सुथार,संजय सोनी,मातृशक्ति में श्री महादेव महिला मंड़ल अध्यक्ष उषा सोनी,उपाध्यक्ष ओमबाला परमार,सदस्य कांता देवी परिहार,कमला देवी लौहार,वीणा टांक व हंसा देवी परिहार सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने सहभागीता निभाई।




